पीएम मोदी को भ्रष्ट कहने पर भड़की भाजपा, राहुल गांधी को दिया जवाब

नई दिल्लीः येदुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा में बहुमत से पहले इस्तीफ दे दिया, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी के भ्रष्टचार के बयान पर भाजपा ने उन पर पलटवार किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब

राहुल गांधी के भ्रष्टचार वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंनत कुमार ने राहुल गांधी पर हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनंत कुमार ने कहा था कि ये(राहुल गांधी) होते कौन हैं पीएम मोदी के बारे में बात करने वाले? पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार फ्री सरकार दी है। अगर वो(राहुल गांधी) पीएम मोदी पर इस तरह के आरोप लगाएंगे तो लोग उन्हें कहेंगे कि उन्होंने दिमागी संतुलन खो दिया है।''

राहुल ने साधा था पीएम मोदी पर निशाना

बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने येदुरप्पा के इस्तीफे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी का नेचर ऐसा ही है। वे हर चीज का अपमान करते हैं। वे विधानसभा का, सुप्रीम कोर्ट का हर इंस्टीट्यूट का अपमान किया।

राहुल गांधी ने लगाए थे कई आरोप

राहुल गांधी ने लगाए थे कई आरोप

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वे भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं, लेकिन असल में वे भ्रष्टाचार हैं। हमने फोन पर हुई बातचीत सार्वजनिक रूप से रखी है। वे लोग सोचते हैं कि देश की हर संस्था को झुका सकते हैं, और तबाह कर सकते हैं। एक के बाद वे जनादेश का अपमान कर रहे हैं। मैं कर्नाटक के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+