Karnataka elections: प्रियंका गांधी का आरोप- साढ़े तीन साल में भाजपा ने कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे
karnataka elections 2023 के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने राज्य की वर्तमान बोम्मई सरकार को लुटेरी सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई होगा। मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेता एक दिन में कई चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।
भाजपा ने कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं
बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विजयपुरा क्षेत्र के इंडी में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने बोम्म्मई सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा पिछले साढ़े तीन साल में उन्होंने (भाजपा) कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं।
भाजपा जनता से जुडे़ जान-बूझ कर नहींं उठाती
प्रियंका गांधी ने आगे कहा उस पैसे से वे 100 एम्स अस्पताल, 30,000 स्मार्ट क्लासरूम और 30 लाख गरीब लोगों के लिए घर बना सकते थे। आज वे आपके सामने आपके मुद्दों की बात नहीं कर सकते हैं, इसलिए वे हर दिन कोई न कोई नया मुद्दा उठाते हैं, जिसका आपके विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
पीएम मोदी ने भी चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
वहीं बुधवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वोट मांगने के लिए दक्षिण कर्नाटक में चुनाव प्रचार में जनसभा को संबाधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर देशद्रोहियों का समर्थन करने और देश के शाही परिवार को कर्नाटक को एटीएम के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ गठबंधन करती है
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ गठबंधन करती है और चुनाव के लिए भारत विरोधी ताकतों से मदद लेती है। वे राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ मामले वापस लेते हैं और वे आतंकवाद के समर्थकों को ढाल देते हैं।वे राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ मामले वापस लेते हैं और वे आतंकवाद के समर्थकों को ढाल देते हैं।
कांग्रेस कर्नाटक को दशकों पीछे ले जाएगी
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस कर्नाटक को दिल्ली में बैठे अपने शाही परिवार का नंबर वन एटीएम बनाना चाहती है। सभी परियोजनाओं में 80 फीसदी कमीशन लेने वाली कांग्रेस कर्नाटक को दशकों पीछे ले जाएगी। इसलिए, कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) से सावधान रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications