कर्नाटक में बीजेपी को नहीं रोका तो लोकतंत्र बर्बाद हो जाएगा: मल्लिकार्जुन खड़गे
बेंगलुरू: कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि कर्नाटक की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव का परिणाम भाजपा के लिए एक संदेश होगा कि RSS के इशारे पर जो कुछ हो रहा है, उसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये RSS-BJP के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस का कैम्पेन विकास के एजेंडे पर केंद्रित है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि BJP बीजेपी के शासन में गरीब, अल्पसंख्यक लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में कर्नाटक चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। अगर बीजेपी को कर्नाटक में नहीं रोका गया तो ये लोग लोकतंत्र को बर्बाद कर देंगे। बीजेपी की दलीलों को अब जनता स्वीकार नहीं कर रही है।
किसी भी दल को बहुमत न मिंलने के सर्वे के दावों पर खड़गे ने कहा कि चुनाव के पहले किये गए सर्वे उनके पैरामीटर होता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विकास के मामले में आगे है। कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश के मामले में कर्नाटक आगे है। खड़गे ने सिद्धारमैया सरकार की कई योजनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने केंद्र में रहते हुए कोई वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस से डरी हुई है और इसलिए आरएसएस डोर-टू -डोर कार्यक्रम चला रही है और 100 अलग-अलग राज्यों के करीब 100 से अधिक मंत्री कर्नाटक में डेरा डाले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications