Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष? रेस में 3 बीजेपी दिग्गजों के नाम
भाजपा की 17 नवंबर को होने वाली बैठक में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। मीटिंग नेता प्रतिपक्ष का नाम घोषित करने के लिए अहम मानी जा रही है। इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात की है। ऐसे में पार्टी की उन तीन दिग्गज नेताओं के नाम की चर्चा है, जिनमें किसी एक को पार्टी विपक्ष का नेता चुन सकती है।
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करने को लेकर बीजेपी हाईकमान मंथन कर रहा है। इस बीच कर्नाटक बीजेपी के शीर्ष नेताओं की 17 नवंबर एक अहम बैठक होने जा रही है। उम्मीद है कि इस बैठक के बाद बीजेपी आलाकमान विपक्षी नेता के नाम की घोषणा कर सकता है। वहीं पार्टी ने इससे पहले बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को राज्य प्रमुख के पद पर नियुक्त किया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर बीवाई विजयेंद्र ने बताया कि उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात भी हुई है। 17 नवंबर की बैठक विपक्ष के नेता के नाम पर निर्णय लेने के लिए ही बुलाई गई है।
नेता प्रतिपक्ष के रेस में हैं ये बीजेपी दिग्गज
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ओबीसी वर्ग से संबंध रखने वाले भाजपा विधायक सुनील कुमार का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा वोक्कालिगा समुदाय से 55 वर्षीय सीएन अश्वथनारायण और पद्मनाभनगर के एक वर्षीय आर अशोक के नाम की भी चर्चा है।
वहीं बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, बोम्मई ने अमित शाह से मुलाकात के दौरान कुछ अहम मुद्दे उठाए। दावा किया गया कि उन्होंने विपक्ष के नेता की अनुपस्थिति में सत्तारूढ़ कांग्रेस से मुकाबला करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में आलाकमान को बताया। उन्होंने शाह से कहा कि अगर केंद्रीय नेतृत्व किसी नेता को अंतिम रूप दे दे तो कांग्रेस शासन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, पांच गारंटियों के कार्यान्वयन की शिकायतें और अन्य मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications