Karnataka Elections 2023: जनता दल सेक्युलर ने जारी की 93 प्रत्याशियों की लिस्ट

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जहां बुधवार को जेडीएस ने 93 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की।

jds

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारियों में सभी दल लग गए। इस बीच जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी का दावा है कि उसने जमीनी स्तर पर सर्वे के आधार पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस बार उनकी पार्टी सत्ता में आएगी। इससे पहले जेडीएस ने ऐलान किया था कि वो आगामी चुनाव बिना गठबंधन के लड़ेगी।

हाल ही में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्य में होने वाले चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि वो अपने दम पर चुनाव लड़ेगें और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। कुमारस्वामी के मुताबिक वो मौजूदा सरकार की विफलता को जनता को बता रहे। वो 123 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अगर वो थोड़ा बहुत चूके तो निर्दलीयों की मदद ली जाएगी। हालांकि जेडीएस नेता ने ये भी दावा किया कि अगर को क्षेत्रीय दल या संगठन 4-5 सीटों पर साथ में चुनाव लड़ना चाहता है तो वो विचार कर सकते हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर गठबंधन नहीं होगा।

क्या है विधानसभा का समीकरण?
कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं, जिसका कार्यकाल 24 मई 2023 को खत्म हो रहा। इससे पहले वहां पर चुनाव करवा लिए जाएंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसे कुल 36.35 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद कांग्रेस 80 सीट पर रही, जिसका वोट प्रतिशत 38.14 रहा। वहीं जेडीएस की हालत काफी ज्यादा खराब थी, वो सिर्फ 37 सीटों पर ही जीती। ऐसे में साफ है कि पार्टी को इस बार कड़ी मेहनत करनी होगी।

जल्दी ही गिर गई थी गठबंधन सरकार
2018 के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। शुरू में बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में उसने सरकार बना तो ली, लेकिन वो 6 दिन में ही गिर गई। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस साथ आए, जहां कुमारस्वामी ने उनका नेतृ्त्व किया। वो एक साल ही टिक पाए। 26 जुलाई 2019 को येदियुरप्पा ने चौथी बार शपथ ली, लेकिन बाद में पार्टी ने उनको हटा दिया। अब बसवराज बोम्मई सीएम की कुर्सी पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+