कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस का गिरा एक और विकेट,पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे ने ज्‍वाइन की भाजपा

कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

bjp

Anil Antony joins BJP: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच टिकट पाने की होड़ मची हुई है। वहीं टिकट ना मिलने से असंतुष्‍ट नेता और विधायक अपना दल बदल कर दूसरी पार्टी ज्‍वाइन कर रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का एक और विकेट गिर गया जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

bjp

दिल्‍ली में गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्‍ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हुए और भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की।

पीयूष गोयल ने पार्टी में अनिल क स्‍वागत करते हुए कहा कि अनिल एंटनी एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। जब मैंने अनिल एंटनी की साख देखी तो मैं बहुत प्रभावित हुआ।

अनिल एंटनी केरल के एक कांग्रेसी नेता हैं जिन्‍होंने 2002 के गुजरात दंगों और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्‍युमेंटी पर विवाद के बाद जनवरी में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

अनिल एंटनी ने भाजपा ज्‍वाइन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा हर कांग्रेस कार्यकर्ता का मानना ​​है कि वे एक परिवार के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा था।

इसके साथ पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बहु-ध्रुवीय दुनिया में भारत को अग्रणी स्थान पर लाने का बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण है।

याद रहे कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पहले अनिल एंटनी केरल में कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल चलाते थे। उन्होंने पार्टी छोड़ने से पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को "भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण" बताया था।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए डॉक्यूमेंट्री का हवाला दिया था, जिसमें उन पर भारतीय राजनीति में विपक्ष के स्थान को कम करने के लिए ऑर्केस्ट्रेटेड चाल का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+