Karnataka Elections: चुनाव प्रचार के दौरान अपनी कार में गिर पड़े कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धारैय्या
सिद्धारमैया आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए वोट मांगने के लिए विजयनगर के कुदलिगी पहुंचे थे जहां वो कार में चढ़ते ही अचानक पीछे की ओर गिरते नजर आए।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए आखिरी चरण में कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस अपने जबरदस्त प्रचार में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शनिवार को जब विजयनगर कुललिगी चुनाव प्रचार के पहुंचे तो अपनी कार में चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर पलट गए। यह घटना शनिवार सुबह विजयनगर के कुदलीगी में हेलीपैड के पास हुई।
75 वर्षीय सिद्धारमैया शनिवार दोपहर हेलिकॉप्टर से 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए कुदलिगी पहुंचे थे। जब वो यहां अपनी कार में बैठने से पहले फुटबोर्ड पर खड़े होकर अपने समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे तब कुछ सेकंड के बाद कार में अंदर जाते समय बैंलेंस बिगड़ने के कारण पीछे की होकर डगमगा कर गिरने लगे! हालांकि उनके पीछे खड़े सहायक ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और सुरक्षित कार में बिठा दिया और उन्हें पानी पिलाया।
#WATCH | Former Karnataka CM & leader of opposition Siddaramaiah loses balance while getting inside the car, in Vijayanagara district
"I am doing fine and there is no need to worry. It was just a slip while getting inside the car," he tweets pic.twitter.com/OUIJqA9OEI
— ANI (@ANI) April 29, 2023












Click it and Unblock the Notifications