Karnataka Elections: 'अगर मैं अल्लाहु अकबर कहता हूं,...ओवैसी ने कर्नाटक में खेला धर्मनिरपेक्षता का कार्ड
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) कुल तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और डीके शिवकुमार को जमकर घेरा।

Karnataka chunav 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चार दिन बाद 10 मई को मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में राजनीतिक प्रचार करते दूसरी पार्टियों के नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान करके चुनाव से पहले एक नया बवाल खड़ा कर दिया है।
मतदान से पहले ओवैसी ने धर्मनिरपेक्षता का कार्ड खेला
भाजपा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कांग्रेस की घोषणा का जमकर विरोध कर रहे हैं। इस सबके बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को बयानों को लेकर घेरते हुए धर्मनिरपेक्षता का कार्ड खेल दिया है।
मैं अगर मैं अल्लाहु अकबर कहता हूं तो...
दरसअल, आवैसी ने पीएम मोदी के बयान 'बजरंगबली की जय बोलकर वोट का बटन दबाना' पर पलटवार करते हुए कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाते हुए भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा मैं अगर मैं अल्लाहु अकबर कहता हूं तो मुझे मुसलमानों का हितैशी बता कर धर्म के नाम पर घेरा जाता है अब पीएम मोदी और डीके के बयान पर मीडिया क्यों चुप है?
धर्मनिरपेक्षता कहां है?
ओवैसी ने पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक की जनता से कहते हैं कि जय बजरंग बली बोलकर बटन दबाना और कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव प्रचार में कह रहे हैं कि वो कर्नाटक में और हनुमान मंदिर बनवाएंगे। ओवैसी ने दोनों नेताओं पर निशाना साधते हुए पूछा कि धर्मनिरपेक्षता कहां है? अगर मैं कहता हूं कि मतदान के समय 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाएं तो मीडिया इसे बड़ा मुद्दा बना देगी। ओवैसी ने कहा 'पापा' ने जब जय बजरंग बली बोलकर वोट डालने की बात कही तो क्यों नहीं मीडिया मुद्दा बना रही है।
10 तारीख के दिन जय हिंद बोलकर वोट देना
इसके साथ ही ओवैसी ने स्वयं को निरपेक्ष बताते हुए कहा कि मैं आपसे अपील करता हूं कि जब आप वोट डालने जाएं तो बटन दबाते समय जय हिंद का नारा लगाए। इसके साथ ही अल्लाह से दुआ करें कि शैतानों का विनाश हो। इसके साथ ही ने कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब पर लगे बैन वाले विवाद के याद दिलाते हुए कहा कि बस बटन दबाते हुए उसक बेटी को याद करना जिसके सिर पर हिजाब हटवाया गया।
10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में AIMIM जो केवल तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही उन्हीं उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए ओवैसी शुक्रवार को कर्नाटक में थे।
जानें पीएम मोद और डीके शिवकुमार ने क्या दिया था बयान
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लेने पर अपनी चुनावी रैलियों और जनसभाओं में कांग्रेस को जमकर घेरा था। उन्होंने कर्नाटक की जनता से 10 मई को 'जय बजरंग बली' के नारे लगाते हुए वोटिंग का बटन दबाने की अपील की थी। वहीं बीजेपी, विहिप द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रस्ताव पर जब बुरी तरह घेरा गया तो शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में कई भगवान हनुमान मंदिरों का निर्माण करेगी।
10 Tarikh ke din Jai Hind Bolkar vote karna pic.twitter.com/HVMZN9vZtU
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 5, 2023












Click it and Unblock the Notifications