Karnataka Election 2023: सोनिया गांधी 6 मई को करेंगी प्रचार अभियान की शुरुआत, हुबली में रैली को करेंगी संबोधित
Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सोनिया गांधी 6 मई से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। हुबली में सबसे पहले रैली को संबोधित करेंगी।

Karnataka Elections 2023 Sonia Gandhi: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी जोरशोर से प्रचार कर रही है। कांग्रेस और बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 मई को प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। सोनिया गांधी उस दिन हुबली जिले में एक रैली को संबोधित करेंगी।
वहीं, इस बीच कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में बुधवार को पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंकोला में पद्म श्री विजेता तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मागौड़ा से मुलाकात की। वीडियो में देखा गया है कि पीएम मोदी पद्म पुरस्कार अवार्डियों से बातचीत कर उनके साथ हाथ मिलाया। गर्मजोशी से अभिवादन किया।
Recommended Video

दिल को छू लेनी वाली तस्वीर तब सामने आई जब तुलसी गौड़ा ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की, तो उन्होंने उन्हें रोक लिया और दोनों महिलाओं के सामने झुककर उनसे आशीर्वाद लिया। बता दें कि कर्नाटक की आदिवासी महिला तुलसी गौड़ा को 2021 में पर्यावरण की सुरक्षा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सुकरी बोम्मागौड़ा को 'हलक्की की कोकिला' के रूप में जाना जाता है। उन्हें 2017 में लोक गायन के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें- कौन हैं वो दो बुजुर्ग महिलाएं? जिनसे PM मोदी ने कर्नाटक चुनाव से 7 दिन पहले लिया आशीर्वाद












Click it and Unblock the Notifications