कर्नाटक चुनाव 2023: 'कांग्रेस के सत्ता में आने पर देंगे 10 लाख का बीमा कवर', मछुआरे समुदाय से बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता आने पर हम उनकी हितों की रक्षा करेंगे। उन्हें 10 लाख हेल्थ कवर बीमा देंगे।

Rahul Gandhi: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी ताकत से प्रचार प्रसार कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मछुआरे समुदाय के साथ उडुपी में मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हम मछुआरों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर देंगे।
उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि कांग्रेस सरकार मछुआरों की जरूरतों के प्रति बहुत संवेदनशील होगी। हम आपके हितों की रक्षा को सुनिश्चित करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर मछुआरे समुदाय को दिक्कत नहीं होगी। हम उनकी हितों की रक्षा करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि मछुआरे समुदाय के लोग सालों से उपेक्षित रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर हम उनकी हितों की रक्षा करेंगे। उन्हें अब उपेक्षित नहीं रहना होगा। हेल्थ इंश्योरेंस के साथ-साथ हम उनके विकास के लिए काम करेंगे।
Recommended Video

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं की है और ना ही उनका ऐसा इरादा था। उनपर आरोप लगा है कि कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' बताया था। उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
वहीं, इस बीच जेडीएस ने आज ही अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बेंगलुरु में पार्टी का 9 सूत्री घोषणापत्र जारी किया है। जेडीएस का ये घोषणापत्र पार्टी एमएलसी बीएम फारूक के नेतृत्व वाली एक समिति द्वारा तैयार किया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी जेडीए प्रमुख कुमारस्वामी ने महिलाओं के लिए एक विशेष योजना की घोषणा की है। पार्टी ने गर्भवती महिलाओं के लिए छह महीने तक हर महीने 6,000 रुपये देने का वादा किया है। क्षेत्रीय दल ने महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: जेल जाने में है राहुल गांधी को फायदा
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications