येदुरप्पा ने किया दावा- 101 फीसदी बनाएंगे सरकार, शाम को होगा जश्न

बेगलुरूः भाजपा को शनिवार को कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से गुजरना है। इससे पहले येदुरप्पा ने दावा किया है कि, 'वो 101 फीसदी सरकार बनाने जा रहे हैं।' येदुरप्पा ने कहा कि हमने शांगीरी-ला होटल में विधायकों की मीटिंग रखी है। हमारे पास पूर्ण बहुमत हैं। जितना हम सोच रहे हैं उससे भी कहीं ज्यादा है। हमारे कार्यकर्ता बहुत खुश हैं।''

Karnataka Elections 2018 BS Yeddyurappa claim to form government


एक सवाल के जवाब में येदुरप्पा ने कहा कि, 'वो हमारे साथ हैं। अगर कांग्रेस और जेडीएस के विधायक हमारे साथ नहीं होंगे तो हम बहुमत सिद्ध कैसे करेंगे? हम फ्लोर टेस्ट में 101 फीसदी जीत हासिल करेंगे।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक में बहुमत आंकड़े को लेकर सुनवाई की और भाजपा को शनिवार को शाम चार बजे तक सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया। कर्नाटक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक डीजीपी को कांग्रेस- जेडीएस विधायकों को सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस और जेडीएस ने भाजपा पर उनके विधायक तोड़ने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- कहीं कर्नाटक के जगदंबिका पाल बनकर तो नहीं रह जाएंगे येदुरप्पा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+