कर्नाटक के बदलते समीकरण पर भाजपा की निगाहें, बुलाई संसदीय दल की बैठक

लगातार बदल रहे सियासी समीकरण ने जहां कर्नाटक में हलचल मचा दी है, वहीं भाजपा भी इस पर नजर बनाए हुए है। जेडीएस-कांग्रेस के नए समीकरण के चलते सत्ता से कुछ ही कदमों की दूरी पर रुकी भाजपा ने कर्नाटक के हालातों पर चर्चा के लिए दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में संसदीय दल की बैठक बुलाई है।

नई दिल्ली। लगातार बदल रहे सियासी समीकरण ने जहां कर्नाटक में हलचल मचा दी है, वहीं भाजपा भी इस पर नजर बनाए हुए है। जेडीएस-कांग्रेस के नए समीकरण के चलते सत्ता से कुछ ही कदमों की दूरी पर रुकी भाजपा ने कर्नाटक के हालातों पर चर्चा के लिए दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में संसदीय दल की बैठक बुलाई है। बैठक का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

Narendra Modi

कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। 104 सीटों पर जीत के साथ भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी रही हो, लेकिन जेडीएस को समर्थन दे कांग्रेस वापस सरकार में लौट सकती है। कर्नाटक में बदलते समीकरण ने भाजपा का भी चैन छीन लिया है।

इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संसदीय दल की बैठक बुलाई है। शाम 7 बजे भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक रखी गई है, जिसमें पीएम संबोधन भी दे सकते हैं। बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने का सपना देख रही कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बगावती तेवर अपना लिए हैं, जिसके लिए पार्टी सभी नेताओं को सरकरा न बनने तक किसी गुप्त स्थान पर भेज सकती है। कर्नाटक में बदल रहे हालातों के बीच ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर में कौन सरकार बना पाता है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: बगावत न कर बैठें कांग्रेसी विधायक, गुप्‍त स्‍थान पर भेजने की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+