Karnataka election result: डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है?
कर्नाटक में कांग्रेस ने बंपर सीटें जीती हैं। ऐसे में सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया का नाम आगे है।

दक्षिण भारत के सबसे अहम राज्य कर्नाटक में चुनावी नतीजे घोषित हो गए, जहां कांग्रेस ने बाजी मारी। इस चुनाव में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने 'किंगमेकर' की भूमिका निभाई। ऐसे में दोनों के नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। आइए जानते हैं कि दोनों नेताओं में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है-
myneta.info के मुताबिक डीके शिवकुमार पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से 2006 में पॉलिटिकल साइंस से मास्टर डिग्री हासिल की। वो नेता के अलावा कृषि के व्यवसाय से भी जुड़े हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल में खुद को बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता बताया।
दूसरी ओर डीके शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आर अशोक थे। उन्होंने इस सीट से जीत हासिल कर ली है। इस सीट से ही वो 2008, 2013 और 2018 का चुनाव जीत चुके हैं। उनके समर्थक तो उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे। हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया है कि सोनिया गांधी ही इस संबंध में फैसला लेंगी।
सिद्धारमैया कितने पढ़े लिखे?
बात करें सिद्धारमैया की, तो वो भी काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने शारदा विलास लॉ कॉलेज से 1972 में एलएलबी (ग्रेजुएशन) की है।
सिद्धारमैया कर्नाटक के दिग्गज नेता हैं, पहले वो जेडीएस में थे, लेकिन 2005 में उनका पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मतभेद हो गया। इस वजह से वो कांग्रेस में चले आए। अपने करियर में उन्होंने कुल 8 विधानसभा चुनाव जीते, जिसमें से 4 बार वो कांग्रेस प्रत्याशी थे। 2013 में कांग्रेस ने उनको मुख्यमंत्री बनाया था, ऐसे में इस बार वो कुर्सी के प्रबल दावेदार हैं।
किसने कितनी सीटें जीतीं?
कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं, जहां कांग्रेस के खाते में 136 सीटें आईं, जबकि बीजेपी 65 सीटें जीत रही। वहीं जेडीएस 19 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications