क्या कर्नाटक में डर गई है बीजेपी, फजीहत की आशंका से प्रत्याशियों की लिस्ट नहीं कर रही जारी?

कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम नहीं जारी किए हैं। दरअसल, पार्टी को आशंका है कि ऐसा करने पर कुछ नेता पाला बदल सकते हैं। अगर किसी प्रत्याशी ने पाला बदला तो पार्टी की फजीहत हो सकती है।

karnataka-election-is-bjp-scared-not-releasing-the-list-of-candidates-to-avoid-trouble

कर्नाटक में बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी नहीं की है। जबकि, विपक्षी दल कांग्रेस और जेडीएस अब दूसरी लिस्ट को फाइनल करने वाले हैं। दरअसल, बीजेपी नेताओं को इस बात का डर सता रहा है कि अगर नाम जारी होने के बाद किसी उम्मीदवार ने पलटी मार दी तो बहुत ज्यादा किरकिरी हो सकती है। क्योंकि, कांग्रेस कह चुकी है कि कई सारे बीजेपी नेता उसके संपर्क में हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी आशंका जता चुके हैं। तीन एमएलसी तो टिकट के चक्कर में बीजेपी छोड़ भी चुके हैं। कुछ एमएलए के भी ऐसा ही करने की आशंका है।

karnataka-election-is-bjp-scared-not-releasing-the-list-of-candidates-to-avoid-trouble

बीजेपी लिस्ट जारी करने में जानबूझकर कर रही है देरी
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल है। लेकिन, जानकारी के मुताबिक 10 या 11 अप्रैल से पहले बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने की संभावना नहीं लग रही है। सोमवार को बेंगलुरु में पार्टी के जिलाध्यक्षों से बातचीत के दौरान बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने लिस्ट जारी करने में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करने की बात कही है। कहा ये जा रहा है कि बीजेपी के नेता पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी करने से पहले एकबार कांग्रेस और जेडीएस के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देख लेना चाहते हैं, उसी हिसाब से प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

karnataka-election-is-bjp-scared-not-releasing-the-list-of-candidates-to-avoid-trouble

फजीहत की आशंका से डरी बीजेपी!
लेकिन, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से लिस्ट जारी करने में देरी करने की असल वजह ये है कि वह नहीं चाहती है कि जिस शख्स को वह टिकट दे, वह पाला बदलकर कांग्रेस में चला जाए। अगर एक भी उम्मीदवार ने ऐसा किया तो विश्व की सबसे बड़ी सियासी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा की बड़ी फजीहत हो जाएगी। क्योंकि, पिछले कुछ दिनों से ऐसा लगातार देखा जा रहा है। सोमवार को ही बीजेपी के तीसरे एमएलसी अयानूर मंजूनाथ ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। इससे पहले दो और एमएलसी बाबूराव चिंचानसुर और पुत्तन्ना भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। मंजूनाथ भी शिवमोगा से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं और संभवत: उनकी भी बात कांग्रेस से चल रही है।

karnataka-election-is-bjp-scared-not-releasing-the-list-of-candidates-to-avoid-trouble

डीके शिवकुमार भी कर चुके हैं दावा
दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार पिछले हफ्ते खुलेआम कह चुके हैं कि चुनावों से पहले बीजेपी और जेडीएस से दर्जन भर नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी कांग्रेस पर आरोप लगा चुके हैं कि वह उनकी पार्टी के नेताओं को तोड़ने का अभियान चला रही है। कहा जा रहा है कि 2019 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कुछ एमएलए भी अपनी पुरानी पार्टी के संपर्क में हैं। हाल ही में कांग्रेस के एक नेता ने अंग्रेजी अखबार ईटी से कहा था कि बीजेपी के कुछ मजबूत नेता अगले कुछ दिनों में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: JDS नेता CM Ibrahim का BJP पर वार, किया बड़ा दावा | वनइंडिया हिंदी
    karnataka-election-is-bjp-scared-not-releasing-the-list-of-candidates-to-avoid-trouble

    बीजेपी असंतुष्टों को बगावत का समय नहीं देना चाहती
    बीजेपी की रणनीति ये है कि आखिरी समय में लिस्ट जारी की जाए, ताकि असंतुष्टों के पास दूसरे दलों के साथ सेटिंग करने का समय न रहे। लेकिन, पार्टी के कुछ नेताओं को यह चिंता है कि इसके चलते उम्मीदवारों को चुनाव अभियान के लिए समय कम मिलेगा। हालांकि, राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश और जिलास्तर के पदाधिकारियों को यही समझाया है कि बीजेपी काफी पहले से चुनाव मैदान में उतर चुकी है। वह अपनी ओर से चुनाव अभियान को धारदार तरीके से जारी रखें और जैसे ही नामों की घोषणा होती है, उम्मीदवार भी आगे बढ़कर प्रचार अभियान में जुट जाएंगे। बीजेपी से उलट कांग्रेस 224 में से 124 और जेडीएस 93 नामों की घोषणा कर चुकी है और अब वे दूसरी लिस्ट को फाइनल करने में जुटे हुए हैं।

    karnataka-election-is-bjp-scared-not-releasing-the-list-of-candidates-to-avoid-trouble

    कांग्रेस के भीतर भी मचा है घमासान
    वैसे बाहरियों को टिकट देने की रणनीति को लेकर कांग्रेस के भीतर भी सबकुछ सामान्य नहीं है। पार्टी ने जैसे ही अपनी पहली लिस्ट जारी की कुछ कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर विरोध में टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। उन्होंने वफादारों को नजअंदाज करके बाहरियों को टिकट दिए पर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। उन्होंने टिकट का भरोसा देकर बीजेपी-जेडीएस नेताओं को पार्टी में शामिल करने के खिलाफ आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी। तब जाकर कांग्रेस की अनुशासन समिति को बयान जारी कर कहना पड़ा है कि यदि कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता किसी उम्मीदवार या नेता को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करेगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस में चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री बनने को लेकर सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच टकराव देखने को मिल रही है।

    karnataka-election-is-bjp-scared-not-releasing-the-list-of-candidates-to-avoid-trouble

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+