Karnataka Election ABP C-Voter Exit Poll: कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन JDS के हाथों में सत्ता की चाभी
Karnataka Election Exit Poll Analysis by ABP C-Voter के मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का गठन हो सकता है। लेकिन राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद टीवी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने लगे हैं। एबीपी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस हो सकती है। लेकिन जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है।
एबीपी सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, कुल 224 सीटों में कांग्रेस के खाते में 100-112 सीटें मिल सकती है। वहीं बीजेपी के खाते में 83-95 सीटें आ सकती हैं। चुनाव में जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में रह सकती है। जेडीएस के खाते में 21-29 सीटें आने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 2-6 आ सकती हैं।
अनुमान में कांग्रेस बहुमत से केवल एक सीट पीछे दिख रही है। अगर वोट शेयर की बात करें तो 224 सीटों पर बीजेपी को 38%, कांग्रेस को 41 फीसदी, जेडीएस को 15 फीसदी और अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।
कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा, ''राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस पार्टी को आसानी से बहुमत मिलना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस बनाएगी सरकार। वहीं कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा, पूरी तरह से हमें उम्मीद है कि जो आंकड़े जिस तरह से आ रहे हैं, हमारी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications