कर्नाटक के चुनाव में बजरंग बली की एंट्री से नाराज असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस-भाजपा पर बोला हमला
जिस तरह से कर्नाटक के चुनाव में बजरंग बली की एंट्री हुई है उसपर असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कैसा सेक्युलरिज्म है।

कर्नाटक के चुनाव में बजरंग बली की एंट्री से एआईएमआईएम के मुखिया और लोकसभा सांसद असदुद्दीन काफी नाराज हैं। उन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर इसको लेकर तीखा हमला बोला है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ने कर्नाटक के लोगों से कहा कि वोट डालते वक्त जय बजरगंबली कहें। जबकि कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह कर्नाटक में और बजरंगबली के मंदिर बनवाएगी।
आखिर यह किस तरह का सेक्युलरिज्म है। अगर मैं यहां खड़ा होकर आपसे कहूं कि वोट डालते वक्त अल्लाह हू अकबर कहिए तो मीडिया मेरी आलोचना करने लगेगा। गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 सीटों पर मतदान होना है जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे।
कर्नाटक के कोलार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि जब आप वोट डालने के लिए जाएं तो बजरंगबली का नाम लेकर वोट डालिएगा। क्या यही सेक्युलरिज्म है। अगर मैं कहूं कि 10 को वोट डालते वक्त अल्लाह हू अकबर कहना तो मीडिया वाले ना जाने क्या-क्या कहेगे। लेकिन पीएम मोदी पर मीडिया वाले गूंगे हो गए हैं।
ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक में 92 फीसदी कक्षा 2-3 के बच्चे किताब नहीं पढ़ सकते हैं। सिर्फ 3 फीसदी ही अच्छी डाइट पा रहे हैं। मगर वोट बजरंगबली के नाम पर मांगा जा रहा है। कांग्रेस भी कहती है कि सत्ता में आए तो बजरंगबली का मंदिर बनाएंगे। आखिर उन बच्चों का क्या जिन्हें किताब तक नहीं मिल रही है।
इसे भी पढ़ें- Karnataka Election: अब सोनिया गांधी भी उतरेंगी मैदान में, पहली बार पूरा गांधी परिवार करेगा प्रचार
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं गरीब की बात करता हूं, मैं कहता हूं कि जब आप वोट डालने जाएं तो जय हिंद बोलकर वोट दीजिएगा। अल्लाह से कहना है कि वह ऐसा फैसला ले जिससे शैतान की हार हो। उन बच्चियों को याद करना जिनके हिजाब छीन लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications