Karnataka: येदियुरप्पा के घर अमित शाह की 'ब्रेकफास्ट मीटिंग', वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई चुनावी चर्चा

Karnataka Election को लेकर सभी पार्टियां एक्टिव हैं। इस बीच अमित शाह भी राज्य के दौरे पर पहुंचे और येदियुरप्पा से मुलाकात की।

bjp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव पास आ गए हैं, जिसको देखते हुए बीजेपी के बडे़ नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे। इसी क्रम में शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह भी बेंगलुरु स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास पहुंचे। इस दौरान येदियुरप्पा और उनके बेटे विजयेंद्र ने उनका स्वागत किया। वहीं जब येदियुरप्पा अमित शाह को गुलदस्ता दे रहे थे, तो गृहमंत्री ने उसे विजयेंद्र से लेने की बात कही। ऐसे में विजयेंद्र ने पहले उनका स्वागत किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए येदियुरप्पा के घर पर बीजेपी नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। सुबह के नाश्ते के साथ ही अमित शाह ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य के ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की। साथ ही मई में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा हुई।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे
सीएम बसवराज बोम्मई भी इस मीटिंग में शामिल थे। इसके अलावा बीजेपी महासचिव अरुण सिंह, सांसद नलिन कुमार कटील, कैबिनेट मंत्री गोविंद करजोला और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने भी अमित शाह के साथ चर्चा की।

राजनीति से संन्यास का किया था ऐलान
अभी फरवरी में ही बीएस येदियुरप्पा ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था। विधानसभा में दिए अंतिम भाषण में उन्होंने कहा कि मैंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है, लेकिन अपनी पार्टी को जिताने के लिए आखिरी सांस तक काम करूंगा। उन्होंने ये भी कहा था कि उनका एकमात्र मकसद बीजेपी को फिर से जिताना है और उनको इस बात का यकीन है कि इस बार भी पार्टी जीतेगी।

'डाइनिंग टेबल पर नहीं फाइनल होता टिकट'
वहीं कुछ लोग दावा कर रहे थे कि इस मीटिंग पर अमित शाह और येदियुरप्पा टिकट बांटने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। मीडिया से जब बीजेपी विधायक सीटी रवि से पूछा तो उन्होंने कहा कि किचन और डाइनिंग टेबल पर टिकट वितरण का फैसला नहीं लिया जाता है। शाह ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए येदियुरप्पा के घर पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+