Karnataka election result 2023: गेम चेंजर साबित हुई प्रियंका गांधी, कांग्रेस की विशाल जीत में बड़ी भूमिका
Karnataka election 2023 result:कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस महासचिव पार्टी के लिए गेम चेंजर साबित हुई हैं। वह जहां गईं वहां मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ दिया।

Priyanka Gandhi's role in Karnataka election 2023 result: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में कांग्रेस की जबर्दस्त जीत में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। खासकर महिलाओं और युवाओं में उनकी छवि ने कुछ इस तरह से पार्टी के पक्ष में समां बांधा है, जो कभी उनकी दादी इंदिरा गांधी में नजर आता था।

गेम चेंजर साबित हुई प्रियंका गांधी
कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत के तो कई कारण हैं। लेकिन, राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमलों का जवाब दिया है, वह दिलचस्प है। खासकर महिला वोटरों में उन्होंने जिस तरह से प्रभाव डाला है, उसकी खूब चर्चा हो रही है।

वोटरों से सीधा कनेक्ट कर गईं प्रियंका
पहले तो उनके भाई राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से कर्नाटक में एक जमीन तैयार की। फिर चुनाव अभियान के दौरान प्रियंका ने जिस तरह से मतदाताओं से पार्टी को कनेक्ट किया, जिस तरह से रोड शो किए, वोटरों के बीच गईं, वह पार्टी की जीत के अंतर को बढ़ाने में बहुत असरदार साबित हआ है।

महिलाओं के बीच गजब की लोकप्रियता दिखी
प्रियंका हमेशा से लोगों से घुलने-मिलने में माहिर रही हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को उसका फल मिला है। उन्होंने बेंगलुरु में 'ना नायकी सम्मेलन' से जिस तरह से महिलाओं के लिए 2,000 रुपए की मासिक गारंटी का ऐलान कर चुनाव प्रचार शुरू किया, तभी से आधी आबादी के बीच पार्टी की लोकप्रियता परवान चढ़ने लगी।
इसी के बाद से ही उनकी सभाओं में भीड़ बढ़ने लगी और बीजेपी के पांव के नीचे से जमीन खिसकनी शुरू हो गई। उन्होंने महिलाओं से कन्नड़ में कहना शुरू किया, 'मेरी बहनों, कार्यभार संभालो!' यह शब्द प्रदेश की महिला वोटरों की दिल की गहराइयों तक को छू गया। कांग्रेस नेता ने पार्टी के लिए यह जमीन तभी बना दी थी, जब चुनावों की घोषणा भी नहीं हुई थी।

चुनाव अभियान में भी बनाई खास रणनीति
जब राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई तो उन्होंने कर्नाटक चुनाव में इसे भुनाने की पूरी रणनीति तैयार की। एक पार्टी मीटिंग में उन्होंने स्पष्ट किया, 'कर्नाटक चुनाव जीतकर हम बीजेपी को कठोर जवाब देंगे। कर्नाटक चुनाव में हम बहुत ही संगठित तरीके से अभियान चलाएंगे। '

पूरे कर्नाटक में चुनाव अभियान चलाया
प्रियंका ने पूरे कर्नाटक में सघन चुनाव प्रचार किया। उन्होंने 13 जनसभाओं को संबोधित किया, 12 रोडशो किए, महिलाओं की दो विशेष सभाएं कीं और 1 कामगारों का सम्मेलन किया। भाजपा के खिलाफ 40% कमीशन के आरोपों और नंदिनी डेयरी के मुद्दों को भी उन्होंने जोरदार तरीके से उठाया। इसके साथ ही कांग्रेस की पांचों गारंटी वोटरों के दिल-दिमाग तक पहुंचाती रहीं।
Recommended Video
पीएम मोदी पर भी सीधा हमला बोलने से नहीं चूकीं
प्रचार अभियान के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सीधे निशाने पर लेने से नहीं चूकीं। उन्होंने वोटरों से कहना शुरू किया की 'पीएम मोदी अपनी शिकायतें सुनाने में व्यस्त हैं और उन्हें कर्नाटक के किसानों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं की परवाह नहीं है। लेकिन, उनके पास यह लिस्ट जरूर है कि उन्हें कब किसने गालियां दीं।'

यह कर्नाटक चुनाव का बन गया टर्निंग प्वाइंट
कांग्रेस नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सारे रिकॉर्ड टूट गए। राजनीतिक विश्लेषकों कहना है कि कर्नाटक चुनाव के लिए यही टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी और बाकी बीजेपी नेताओं पर जनता के मुद्दे उठाकर इसी तरह से सीधे हमले करने शुरू कर दिए।
इस तरह जहां गईं, वोटरों को पार्टी से जोड़ दिया
चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से सीधा कनेक्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हनूर में एक आदिवासी महिला उन्हें देखकर अपनी खुशी नहीं रोक पा रही थी। उसे उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिख रही थी। प्रियंका को पता चला तो वह मंच से उतरकर उससे मिलने पहुंच गईं और उसके साथ बातें कीं।

लोगों से इस तरह से घुलती-मिलती रहीं
इसी तरह वह मैसुरु के एक मशहूर डोसा की दुकान में पहुंचीं और खुद ही डोसा बनाकर लोगों को हैरान कर दिया। ऐसे कई वाक्ये हुए जब महिलाओं ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की तो कांग्रेस नेता ने उन्हें निराश नहीं किया। वह महिलाओं के घरों में भी गई और पार्टी की गारंटी के बारे में उन्हें खुद से बताया।

बीदर में एक किसान ने उनके सामने अपनी चिंता रखनी चाही तो वह भाषण रोककर उसकी बात सुनने पहुंच गईं। ऐसी अनेकों कहानियां है, जिससे प्रियंका ने वोटरों के दिलों में जगह बनाई और आज पार्टी को जीत के रूप में उसका स्वाद मिला है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications