कर्नाटक में दिन निकलते ही भूकंप, बेंगलुरू और चिक्काबल्लापुरा में झटके
चिक्काबल्लापुरा में भूकंप
बेंगलुरू, 22 दिसंबर: कर्नाटक के दो शहरों में आज दिन निकलते ही भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी बेंगलुरू और चिक्काबल्लापुरा जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके आए। जिससे लोगों में दहशत तारी हो गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात ये रही कि दोनों ही शहरों में भूकंप की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं थी। भूकंप से जानमान के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Recommended Video
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनएससी) की ओर से जानकारी दी गई है कि आज सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु के उत्तर-पूर्वोत्तर में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया बेंगलुरू से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में बुधवार सुबह सात बजकर नौ मिनट पर 11 किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र था। इसके कुछ मिनट बाद सुबह सात बजकर 14 मिनट पर एक बार फिर 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
चिक्काबल्लापुरा में भी महसूस हुए झटके
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में भी बुधवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। चिक्काबल्लापुरा में सुबह करीब 7 बजकर 14 मिनट पर भूकंप आया। कर्नाटक के नेचुरल डिजास्टर मॉनिटरिंग सेंटर ने बताया है किचिक्कबल्लापुरा जिले में आज सुबह 2.9 और 3.0 तीव्रता के दो भूकंप दर्ज किए गए।
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की वजह की बात करें तो धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। ये प्लेटें आपस में टकराने के बाद एक फॉल्ट लाइन जोन बनता है, जिसके बाद सतह के कोने मुड़ जाते हैं। जिससे प्लेट्स टूटने लगती हैं। प्लेट्स के टूटने की वजह से अंदर की जो एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं तो धरती हिलती है।












Click it and Unblock the Notifications