Karnataka: डीके शिवकुमार का दावा- येदियुरप्पा के आवास पर हमले के पीछे बीजेपी की अंदरूनी कलह
कर्नाटक पूर्व सीएम येदियुरप्पा के घर पर बंजारा समुदाय के द्वाारा किए हमले को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भाजपा की आंतरिक कलह का नजीता बताते हुए बड़ा बयान दिया है।

कर्नाटक विधासभा चुनाव से पहलेनाराज बंजारा समुदान ने सैकड़ों की संख्या में जुट कर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुप्पा के घर पर हमला बोलते हुए पत्थरबाजी की थी। जिसके बाद पुलिस ने अक्रामक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं थीं। इस घटना के एक दिन बार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बंजारा समुदाय द्वारा येदियुरप्पा के घर पर किए गए हमले को भाजपा की आंतरिक कलक का परिणाम बताया है। शिवकुमार ने दावा किया कि हमला येदियुरप्पा को राजनीतिक रूप से खत्म करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास था।
शिवकुमार ने भाजपा पर लगाया ये आरोप
वहीं बीजेपी ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा के घर के सामने हुए प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया था जिस पर पलटवार करते हुए डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी येदियुरप्पा को राजनीतिक रूप से खत्म करने जा रही है। सीएम बसवराज बोम्मई ने आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा भ्रम पैदा किया है।
कांग्रेस नेता ने उठाया ये सवाल
डीके शिवकुमार ने कहा येदियुरप्पा की राजनीति खत्म करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सत्ताधारी सीएम बोम्मई के घर पर पथराव हो तो कोई बात हो लेकिन येदियुरप्पा सत्ता में नहीं हैं, तो बंजारा समुदाय उनके घर पर पत्थर क्यों फेंक रहे हैं।
येदियुरप्पा का करियर खत्म करने पर उतारु है भाजपा
शिवकुमार ने कहा बीएस येदियुरप्पा के घर पर पार्टी के अंदरुनी साजिशों के चलते पथराव किया गया है। बीजेपी उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने पर उतारू है। शिवकुमार ने दावा किया कि अगर येदियुरप्पा पार्टी में आंतरिक कलह को निपटाने के लिए सुबह उठते हैं तो आलाकमान आकर सभी को डराते है, उनके फोन छीन लेते हैं और उन्हें कहीं भी जाने से रोका जाता है।
शिवकुमार ने भाजपा पर कसा तंज
शिवकुमार ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा करना उचित नहीं है। आरक्षण ने न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। यह कुछ दो मंत्रियों द्वारा किया गया आरक्षण है। उन्होंने कहा पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट कहां है?
आरक्षण के मुद्दे पर क्या बोले डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार ने कहा मैं किसी भी कारण से भाजपा सरकार द्वारा किए गए आरक्षण से सहमत नहीं हूं। हमारी सरकार 40 दिन बाद आएगी। अब हम घोषित आरक्षण को रद्द कर देंगे। आरक्षण ने न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। यह एक आरक्षण है जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट है, क्योंकि यह कानून में नहीं है। यह कुछ दो मंत्रियों द्वारा किया गया आरक्षण है। पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट कहां है? उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा करना सही नहीं है। हमें जनसंख्या के आधार पर अलग से आरक्षण दीजिए।
बंजारा समुदाय अभी नहीं हुआ है शांंत
बता दें बंजारा समुदाय का विरोध मंगलवार को भी शांत नहीं हुआ। बंजारा समुदाय के लोगों ने शिमोगा और शिकारीपुरा के बीच सड़क को अवरुद्ध कर और टायरों में आग लगाकर आंतरिक आरक्षण लागू करने का विरोध किया। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात अस्त-व्यस्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications