कर्नाटक: राहुल गांधी के रोड शो ने बढ़ाई सियासी गर्मी, 2 महीने में चौथा दौरा

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। रविवार को कांग्रेस अध्ययक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक के श्रीरंगपटना पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने कई किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। राहुल गांधी के इस रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

कर्नाटक: राहुल गांधी के रोड शो ने बढ़ाई सियासी गर्मी, 2 माह में चौथा दौरा

बता दें कि बीते दो महीने में राहुल गांधी का ये चौथा कर्नाटक दौरा है। राहुल गांधी का ये दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि अगले दो महीने में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव है। यहां कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस के पास अपने इस किले को भाजपा से बचाने की चुनौती है।

राहुल गांधी ने सिद्धारमैया के नेतृत्व में चल रही राज्य में कांग्रेस सरकार के पक्ष में बोलते हुए कहा, 'मैं कर्नाटक में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बता दूं कि कांग्रेस सरकार उनको लैपटॉप देने जा रही है, ताकि वो सशक्त बन सकें। कर्नाटक के पैसा कर्नाटक की जनता के लिए है। किसी और का इस पर अधिकार नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर पिछले पाँच साल में हमने साफ-सुथरी सरकार दी। '

इससे पहले राहुल गांधी ने एक ट्विट के जरिए पीएम मोदी के एप, नमो एप पर लोगों के डाटा चोरी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'हैलो, मेरा नाम नरेंद्र मोदी है। मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं। जब भी आप मेरे आधिकारिक एप पर लाग इन करते हैं तो मैं आपके सभी डाटा को अमेरिकी कंपनी में बैठे अपने दोस्तों को दे देता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+