VIDEO: कर्नाटक CM के कार्यक्रम में मंत्री से भिड़े कांग्रेस सांसद डीके सुरेश, जमकर हुई बहस
नई दिल्ली, 3 नवंबर: कर्नाटक के रामनगर में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पहुंचे थे। कार्यक्रम चल ही रहा था कि कांग्रेस सांसद डीके सुरेश राज्य के मंत्री डॉ. सीएन अश्वत्नारायण से स्टेज पर ही भिड़ गए। इसके बाद दोनों में जमकर कहासुनी हुई, जबकि सीएम बैठकर ये देखते रहे। मामला गर्माता देख पुलिस अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मंच पर पहुंचे। साथ ही दोनों का शांत करवाकर उनकी सीट पर बैठाया।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक मंत्री अश्वत्नारायण स्टेज पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे। जिसमें उन्होंने रामनगर में होने वाले विकास को गिनाया। इस पर सांसद डीके सुरेश के समर्थकों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे मंत्री का भाषण बाधित हुआ। इसके बाद सांसद डीके सुरेश भी अपनी कुर्सी से उठकर मंत्री के पास पहुंचे और दोनों में जमकर बहस हुई। जिस पर वहां मौजूद अधिकारियों और नेताओं ने दोनों को शांतकर बैठाया।












Click it and Unblock the Notifications