DK Shivkumar ने DGP के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, कांग्रेस के सत्ता में आने पर कार्रवाई की धमकी!

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने डीजीपी को हटाने की मांग की। साथ ही चुनाव बाद सत्ता में आने पर कार्रवाई की धमकी भी दी।

dk shivkumar warning police

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में बहुत लंबा समय बाकी नहीं है। सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हैं। बयानवीर नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने मतदान और चुनाव नतीजों से पहले ही शीर्ष पुलिस अधिकारी को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सत्ता में आती है तो गलत कार्रवाई करने का दंड मिलेगा।

भाजपा सरकार के बचाव का आरोप

डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापस आने पर पुलिस वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद की गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि डीजीपी सत्तारूढ़ भाजपा सरकार का बचाव कर रहे हैं और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक के लिए अपशब्द का इस्तेमाल

आक्रोशित दिख रहे पूर्व डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आपत्तिजनक भाषा, बल्कि अपशब्द का इस्तेमाल कर डाला। उन्होंने कहा, "यह डीजीपी नालायक है। तुरंत उसके खिलाफ मामला होना चाहिए। और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग को उसे हटा देना चाहिए।"

कांग्रेस के खिलाफ 25 से अधिक मामले

बकौल शिवकुमार, डीजीपी ने सेवा में तीन साल पूरे कर लिए हैं। आप उन्हें कितने दिन रखना और पूजा करना चाहते हैं? वह केवल कांग्रेस के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने हमारे खिलाफ 25 से अधिक मामले दर्ज किए हैं।"

दो-तीन महीने में चुनावी सरगर्मी

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, अगर कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के कांग्रेस सत्ता में वापस आती हैं तो डीजीपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव मई 2023 से पहले होने हैं।

Recommended Video

      Karnataka में DK Shivakumar के यहां CBI की रेड, Congress ने लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी *News

      दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें

      कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार चला चुकी जनता दल सेकुलर (जद (एस) ने विधानसभा चुनाव के लिए 93 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा नहीं की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+