कर्नाटक सीएम ने अरुण जेटली को जीएसटी के मुद्दे पर लिखी चिट्ठी
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने हस्तशिल्प या हाथ से बनी वस्तुओं पर जीएसटी का मुद्दा उठाया हुआ। उन्होंने वित्त मंत्री से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने का निवेदन किया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हस्तशिल्प पर जीएसटी लगने से कलाकारों के जीवन-यापन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प से आजीविका कमाने वाले कलाकारों की जिंदगी इस जीएसटी की वजह से संकट में है।
हस्तशिल्प पर जीरो जीएसटी की मांग को लेकर थिएटर की हस्ती प्रसन्ना हेगोड़ू उपवास कर रहे थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के वित्त मंत्री को इस मुद्दे पर पत्र लिखने के बाद उन्होंने अपना उपवास तोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications