बेलगावी एयरपोर्ट पर कर्नाटक सीएम बोम्मई-सिद्धारमैया की अचानक हो गई मुलाकात, जानिए फिर क्या हुआ?

कर्नाटक के चुनावी माहौल में बेलगामी एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम सिद्धारमैया और वर्तमान CM बसवराज बोम्‍मई का हो गया आमना-सामना। Video में देखें फिर क्‍या हुआ ?

siddaramaiabommai

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान की तारीख अब बिलकुल नजदीक आ चुकी है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच मुख्‍य मुकाबला हो रहा है। चुनाव प्रचसार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर वार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

वहीं बुधवार को विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में अत्यधिक आवेशपूर्ण माहौल के बीच, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया बुधवार को बेलागवी के सांबरा हवाई अड्डे पर अचानक आमना-सामना हो गया।

बता दें बुधवार को बसवराज बोम्मई, सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे बेलागवी में जिले में अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं।

इसी दौरान बुधवार को जब मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई बेलगावी एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया से अचानक मुलाकात हो गई।

याद रहे हाल ही में, सिद्धारमैया ने बोम्मई पर 'भ्रष्ट मुख्यमंत्री' होने का आरोप लगाया था। वहीं आज जब दोनों नेताओं ने एक दूसरे को देखते ही आगे कदम बढ़या और हवाईअड्डे पर एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए हाथ मिलाया।

दरअसल जब बसरवराज बोम्मई सांबरा हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो सिद्धारमैया वहां मल्लिकार्जुन खड़गे को विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे हुए थे। बोम्मई और सिद्धारमैया ने एक-दूसरे को देखा और हाथ मिलाया और बातचीत की। इस दौरान वरिष्‍ठ की तरह सिद्धारमैया ने सीएम बोम्‍मई के कंधे पर हाथ भी थपथपाया।

बता दें पिछले हफ्ते, बोम्मई को बेंगलुरु में एक निजी कार्यक्रम में हाथ जोड़कर खड़गे का अभिवादन करते देखा गया था।

ये भी पढ़ें - मैसूर चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका गांधी ने प्रतिष्ठित होटल में बनाया डोसा, देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+