Karnataka में क्या बीजेपी के पास बनी रहेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? जनता का पसंदीदा चेहरा कौन? Public Opinion

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के पास रहेगी या कांग्रेस और जेडीएस में किसी दल के नेता सीएम बनेंगे। इस सवाल का आधिकारिक जवाब 13 मई को मिलेगा। वोटिंग से पहले पब्लिक ओपिनियन में जानिए कौन है पसंदीदा चेहरा

Karnataka CM

Karnataka CM Basavraj Bommai अपनी कुर्सी बचा पाएंगे या भाजपा को Siddaramaiah जैसे कद्दावर कांग्रेसी से मात मिलेगी? इस सवाल का जवाब 13 मई को आने वाले चुनावी नतीजों में मिलेगा।

बीजेपी और कांग्रेस के साथ जनता दल सेकुलर (JDS) के एचडी कुमारस्वामी भी ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में सीएम पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के भी आसार हैं। पब्लिक ओपिनियन में कौन सा नेता सीएम पद की रेस में आगे है, ये जानना बेहद दिलचस्प है।

वेटरन कांग्रेसी राजनेता सिद्धारमैया 2018 में कार्यकाल समाप्त होने से पहले कर्नाटक के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पब्लिक ओपिनियन में सिद्धारमैया पांच साल बाद भी सीएम पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं।

हालांकि, सीएम फेस के आधार पर विधायकों को वोट का फैसला महज 4 फीसद लोग करने वाले हैं। लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) के साथ साझेदारी में एनडीटीवी के जनमत सर्वेक्षण में ये बात सामने आई है।

सर्वेक्षण में पाया गया कि 40 प्रतिशत लोग सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। केवल 22 फीसद लोग ही ऐसे हैं जो वर्तमान सीएम बसवराज बोम्मई को हॉट सीट पर वापस देखना चाहते हैं।

15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे एचडी कुमारस्वामी का समर्थन करते हैं। 2018 के चुनाव में जब कांग्रेस की सरकार को बहुमत नहीं मिला तो गठबंधन सरकार में कुमारस्वामी केवल एक वर्ष के लिए इस पद पर थे।

वेटरन कांग्रेसी राजनेता सिद्धारमैया 2018 में कार्यकाल समाप्त होने से पहले कर्नाटक के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पब्लिक ओपिनियन में सिद्धारमैया पांच साल बाद भी सीएम पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: CM Bommai की Shiggaon Seat पर Congress-JDS ने किसे उतारा | वनइंडिया हिंदी

    लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) के साथ साझेदारी में एनडीटीवी के जनमत सर्वेक्षण में ये बात सामने आई है।हालांकि, एक चेतावनी है - केवल चार प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनका वोट मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर निर्भर करेगा।

    सर्वेक्षण में पाया गया कि 40 प्रतिशत लोग सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं - लगभग दोगुनी संख्या, 22 प्रतिशत, जो बसवराज बोम्मई को हॉट सीट पर वापस देखना चाहते हैं। 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे एचडी कुमारस्वामी का समर्थन करते हैं।

    सीएम पद के लिए कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का समर्थन करने वाले लोगों की संख्या - 4 प्रतिशत से कुछ अधिक है। सिद्धारमैया 2006 में कांग्रेस में शामिल हुए। सिद्धारमैया एचडी देवेगौड़ा की जनता दल सेक्युलर में थे।

    2010 में बेल्लारी में खनन क्षेत्र के दिग्गज रेड्डी ब्रदर्स से लोहा लेने के लिए सुर्खियों में रहे सिद्धारमैया 2013 में सीएम भी बने। पिछड़ी जाति से पहली पीढ़ी के राजनीतिक नेता को राज्य का शीर्ष पद मिला और वह कांग्रेस के सबसे सफल मुख्यमंत्रियों में से एक बने।

    2021 में, तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को वर्तमान सीएम बसवराज बोम्मई के लिए कुर्सी खाली करनी पड़ी। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा ने नेत्तृत्व बदलने का फैसला लिया।

    कांग्रेस ने बोम्मई सरकार के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के महत्वपूर्ण आरोप लगाए हैं, हालांकि, भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि बोम्मई उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बने रहेंगे।

    सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि 75 साल के सिद्धारमैया बुजुर्गों के बीच अधिक लोकप्रिय हैं। 56 या उससे अधिक उम्र के 44 प्रतिशत लोग उन्हें पसंद करते हैं। 18-25 आयु वर्ग के बीच केवल 40 प्रतिशत ही उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं।

    63 वर्षीय बोम्मई की स्थिति ठीक इसके विपरीत है: 18-25 आयु वर्ग के 28 प्रतिशत लोग उन्हें सीएम देखना चाहते हैं। बुजुर्ग समूह के 22 प्रतिशत लोग उन्हें वापस मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

    सर्वेक्षण में पाया गया कि अधिकांश मतदाता विशेष उम्मीदवारों के बजाय किसी पार्टी को वोट देंगे।सर्वेक्षण में शामिल 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे पार्टी के आधार पर वोट करते हैं। 36 प्रतिशत लोगों ने उम्मीदवार को परखने की बात कही।

    मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के आधार पर मतदान करने वाले केवल 4 प्रतिशत हैं। बता दें कि सिद्धारमैया के बाद सीएम बने जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी केवल एक वर्ष के लिए ही मुख्यमंत्री पद पर रहे।

    सर्वेक्षण में यह भी पता चला है कि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के समर्थक व्यक्तिगत उम्मीदवारों के बजाय पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा समर्थक बंटे हुए हैं। 49 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उम्मीदवार चाहे जो भी हो, वे पार्टी को वोट देंगे, 47 प्रतिशत ने कहा कि उम्मीदवार उनकी प्राथमिकता होगी।

    10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मिजाज को भांपने के लिए किए गए सर्वेक्षण के लिए 21 विधानसभा क्षेत्रों के 82 मतदान केंद्रों के 2,143 मतदाताओं का साक्षात्कार किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+