कर्नाटक: बसवाराज बोम्मई के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 29 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ
बेंगलुरू, 4 अगस्त: कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 29 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में एक कार्यक्रम में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी है।

बसवराज बोम्मई ने आज सुबह ही बताया था कि आलाकमान से मंत्रियों के नामों की लिस्ट मिल गई है, जिसके बाद आज राजभवन में ये शपथ ग्रहण होगा। सीएम बसवराज बोम्मई ने बताया है कि जिन 29 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, उनमें 7 ओबीसी, 3 एससी, 1 एसटी, 7 वोक्कालिगा, 8 लिंगायत, 1 रेड्डी और 1 महिला मंत्री शामिल हैं। पार्टी हाईकमान के कहने पर को भी डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सोमवार (02 अगस्त) को राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने बताया था कि हम एक विश्वसनीय और सक्रिय कैबिनेट देना चाहते हैं और मंत्रियों की सूची हमें आलाकमान देगा। जिसके बाद शपथ होगी। आज उनको हाईकमान से लिस्ट मिल गई, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है।
बता दें कि सरकार के दो साल पूरे होने पर बी एस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 28 जुलाई को बसवाराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब उन्होंने अकेले ही शपथ ली थी। एक हफ्ते बाद अब उनके मंत्री शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications