कुर्सी से गिरे कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, सिर में लगी चोट
Recommended Video

मैसूरः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कुर्सी से गिर गए, उन्हें मामूल चोट आई है। ये घटना मैसूरू के पास हुई, जब वो अपनी पार्टी के एक नेता के घर आयोजित समारोह में गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर में लंच का इंतजाम किया गया था, इसी दौरान मुख्यमंत्री कुर्सी से गिर गए।

हालांकि, सिद्धारायैया तुरंत उठे और अपने चुनावी अभियान के लिए रवाना हो गए। वह पांचवें दिन चामुंडेश्वरी में चुनाव प्रचार कर रहे थे, यहीं से उन्हें चुनाव लड़ना है। वो घोषणा कर चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव होगा।
बताया जा रहा है कि जब ये घटना हुई तो उनके साथ पूर्व विधायक सथनारायण और उनके एक मित्र बैठे हुए थे। जमीन पर गिरने की आवाज सुनी तो सुरक्षाकर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंचे।
बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा, जबकि 15 मई को वोटों की गिनती होगी। कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है और इस सरकार की अगुआई सिद्धारमैया कर रहे हैं। दक्षिण भारत के चारों राज्यों से गायब हो चुकी भाजपा ने कर्नाटक को जीतने के लिए अभी से पूरी तरह ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- वीके सिंह बोले- गैर कानूनी तरीके से इराक गए थे सभी 39 लोग












Click it and Unblock the Notifications