वीके सिंह बोले- गैर कानूनी तरीके से इराक गए थे सभी 39 लोग
नई दिल्लीः इराक में मारे गए 39 भारतीयों के बारे में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि मोसुल में मारे गए सभी 39 भारतीय गैर कानूनी तरीके से इराक गए थे। सोमवार को 39 भारतीयों के शव लेकर इराक से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे वीके सिंह ने ये बात कही।

अपने बयान में वीके सिंह ने कहा कि 'विदेश मंत्रालय साल 2014 से यह कैम्पेन चला रहा है कि बिना ट्रेनिंग और सुरक्षा के विदेश न जाएं। हमने गैर-कानूनी एजेंट्स के माध्यम से विदेश जाने को लेकर भी लोगों को चेताया है।' इसके बाद वीके सिंह ने आगे कहा कि हमें यह कहना नहीं चाहिए, लेकिन उन 40 लोगों का किसी भी एम्बैसी में कोई रिकॉर्ड नहीं था। वे गैर कानूनी एजेंट के माध्यम से इराक गए थे।"
वीके सिंह से जब पूछा गया कि क्या मारे गए भारतीयों के परिवारों के सदस्यों को नौकरी दी जाएगी तो उनका कहना था कि यह फुटबॉल का खेल नहीं है। केंद्र और राज्य की सरकारें संवेदनशील हैं। विदेश मंत्रालय ने परिवारों से डिटेल मांगी है कि किसी नौकरी दी जा सकती है हम इसका रिव्यू करेंगे।'
मुआवजे के सवाल पर वीके सिंह ने कहा कि 'ये आदमियों की जिंदगी का सवाल है, आ गई बात समझ में? मैं अभी ऐलान कहां से करूं? जेब में कोई पिटारा थोड़ी रखा हुआ है।''
बता दें, पिछले महीने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में बताया था कि 40 भारतीयों को बंदक बनाया था. उनमें से एक ने खुद को बांग्लादेश का मुस्लिम बताया और वह बच गया। अन्य 39 को मार दिया गया। मारे गए भारतीयों में से 27 पंजाब के रहने वाले थे वहीं चार हिमाचल प्रदेश के थे।
यह भी पढ़ें- Google ने स्वतंत्रता सेनानी कमला चट्टोपाध्याय को Doodle बनाकर दी श्रद्धांजलि
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications