कर्नाटक के CM बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरे देश में फैल गया है। जिसकी चपेट में अब VVIP भी आने लगे हैं। रविवार दोपहर देश के गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद ट्वीट करके की है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीएम येदियुरप्पा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी हालत सामान्य है। फिर भी डॉक्टरों की सिफारिश पर एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हों, वो खुद को क्वारंटाइन कर लें। साथ ही जरूरत पड़ने पर कोरोना वायरस की जांच करवाएं। उनके परिवार और स्टॉफ के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासन की टीमें सीएम आवास और ऑफिस को सैनिटाइज करेंगी।
गृहमंत्री भी अस्पताल में भर्ती
रविवार को अमित शाह ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। गृह मंत्री ने लिखा, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'












Click it and Unblock the Notifications