कर्नाटक सीडी कांड में नया मोड़: महिला ने एक और वीडियो जारी कर SIT पर उठाया सवाल

बेंगलुरु। कर्नाटक के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के वायरल वीडियो के मामले में नया मोड आया है। एसआईटी अभी इसकी जांच कर ही रही थी कि महिला ने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो ने एसआईटी जांच को कटघरे में खड़ा कर दिया है क्‍योंकि महिला ने जांच की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त किया है और फिर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पहले भी महिला ने वीडियो जारी कर खुद की और परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। महिला ने वीडियो में कहा कि मुझे बहुत यकीन है कि मेरे माता-पिता ने अपने दम पर शिकायत दर्ज नहीं कराई होगी। उन्हें पता है कि उनकी बेटी ने कोई गलती नहीं की है। मेरे माता-पिता की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। एक बार जब मैं उनकी सुरक्षा को लेकर आश्‍वस्‍त हो जाऊं फिर मैं एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज करा सकूंगी।

कर्नाटक सीडी कांड में नया मोड़: महिला ने एक और वीडियो जारी कर SIT पर उठाया सवाल

वीडियो में महिला ने कहा कि मैं अपने माता-पिता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार से कहना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। महिला ने आगे कहा कि 12 मार्च को मैंने एक वीडियो बनाया और उसे आयुक्त और एसआईटी के कार्यालयों में भेज दिया। 13 मार्च को, मंत्री ने एक जवाबी शिकायत दर्ज की। लगभग 30 मिनट बाद, मेरा वीडियो जारी किया गया। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि एसआईटी किसके लिए काम कर रही है।

महिला के पिता ने दर्ज कराया है अपहरण का मामला

जिस महिला के साथ जारकीहोली का वीडियो वायरल हुआ था, उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी का बेंगलुरू से अपहरण हुआ और उसको प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि शिकायतकर्ता ने ये कहा है कि वीडियो में जो लड़की पूर्व मंत्री जारकीहोली के साथ दिख रही है, वो उसकी ही लड़की है। जिसका अपहरण किया गया और उसके साथ ज्यादती की गई। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। इससे पहले लड़की ने भी अपनी सुरक्षा को खतरा बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+