कर्नाटक उपचुनाव: प्रकाश राज बोले, जनादेश बेचने वालों को सबक सिखाने का है आपके पास मौका
बोले-
Recommended Video
नई दिल्ली। एक्टर और राजनेता प्रकाश राज ने कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में इन सीटों पर अयोग्य करार दिए गए विधायकों को इस बार वोट ना देने की अपील की है। प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा है कि उन नेताओं को सबक सिखाने की बात कही है जिन्होंने जनादेश को बेचा है। बता दें कि इन 15 विधायकों ने जेडीएस और कांग्रेस की सरकार से बगावत कर सरकार गिरा दी थी। स्पीकर ने इन्हें अयोग्य करार दिया था, जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। अब ये नेता भाजपा से लड़ रहे हैं।
ये किया प्रकाश ने ट्वीट
मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कर्नाटक उपचुनाव. डियर सिटिजंस... अब आपके पास उन लोगों को सबक सिखाने की ताकत और मौका है जिन्होंने आपके जनादेश को बेचा है।' कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के लिए 5 दिसंबर को उपचुनाव होने हैं।

अर्थव्यवस्था को लेकर साधा मोदी सरकार पर निशाना
प्रकाश राज सोशल मीडिया पर अक्सर लिखते रहते हैं, हाल ही में उन्होंने देश की कमजोर होती आर्थिक स्थिति पर लिखा था, 'अर्थव्यवस्था आईसीयू में है.. विकास और विश्वास इनक्यूबेटर में है. हम किससे सवाल करें, नेहरू से या टीपू सुल्तान से?' बता दें, प्रकाश राज ने 2019 के आम चुनावों में कर्नाटक की सेंट्रल बेंगलुरु सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव में वो हार गए थे।

एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं प्रकाश
प्रकाश राज हिन्दी सिनेमा और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े नाम हैं। राज सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके हैं और कई बड़ी हिट फिल्में उनके नाम पर हैं। बीते कुछ समय से वो राजनीतिक तौर पर भी सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications