Karnataka Bypoll Result: 15 में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को दो सीटों पर मिली जीत
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक 15 सीटों में से 12 पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई, जबकि जेडीएस अपना खाता नहीं खोल पाई है और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस-जेडीएस से बगावत करने वाले 15 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं।

पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
बीजेपी उम्मीदवार शिवराज हेब्बार (येल्लापुर), आनंद सिंह (विजयनगर), रमेश जारकीहोली (गोकाक), बी सी पाटिल (हीरेकेरूर), श्रीमंत पाटिल (कागवाड), के. सुधाकर (चिक्काबल्लापुर), महेश कुमातली (अथानी), अरुण कुमार गुट्टूर (रानीबेन्नुर), गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट) और बायरती बसवराज (के आर पुरा) आगे चल रहे हैं।
बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने कहा कि कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त मिल रही है, कर्नाटक में विधासनभा चुनाव के दौरान बीजेपी को मिले भारी जनादेश को फिर से दोहराया जा रहा है, यह बढ़त कांग्रेस, जेडीएस, शिवसेना और एनसीपी को स्पष्ट संदेश दे रहा है कि लोगों के जनादेश को मत छेड़िए।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications