कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान- 5 दिसंबर को मतदान, 9 को मतगणना
बेंगलुरु। कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इन सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती नौ दिसंबर को होगी। घोषणा के मुताबिक, 11नवंबर से राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी।

आपको बता दें कि कर्नाटक में उपचुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ ही होना था लेकिन कर्नाटक विधायकों के अयोग्य ठहराए जाने पर चल रही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते तारीख आगे बढा दी गई थी। निर्वाचन आयोग ने कहा था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट अयोग्य विधायकों पर फैसला नहीं दे देता, तब तक के लिए कर्नाटक उपचुनाव स्थगित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications