जब कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया मांगने लगे नरेंद्र मोदी के लिए वोट

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी और कांग्रेस तूफानी अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं तक, सभी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम इतने व्‍यस्‍त हैं कि खाने-पीने के लिए मुश्किल से वक्‍त मिल रहा है, ऐसे में बेचारे नेताजी कोई भूल-चूक कर बैठें तो बुरा नहीं मानना चाहिए। अब बेचारे कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को ही ले लीजिए। मंगलवार को वह गए तो थे कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगने, लेकिन नरेंद्र के फेर में ऐसे फंसे कि सीधे नरेंद्र मोदी की ही तारीफ कर बैठे। और तो और सिद्धारमैया ने उनके लिए वोट तक मांग डाले।

Siddaramaiah

जानकारी के मुताबिक, सिद्धारमैया ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'यहां के सभी गांवों में सड़क, पेयजल आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं तो इसे संभव कर दिखाया है नरेंद्र मोदी और हमने।' सिद्धारमैया ने जैसे ही यह बात कही पास ही खड़े कांग्रेस उम्‍मीदवार नरेंद्र स्‍वामी घबरा गए। हालांकि, कुछ ही देर में सिद्धारमैया को गलती का एहसास हो गया और उन्‍होंने जनता को क्लियर कर दिया कि वह नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि नरेंद्र स्‍वामी की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''सॉरी, सॉरी... नरेंद्र स्वामी... नरेंद्र नाम बेहद खास है।' इसके बाद सिद्धारमैया ने अपनी बात को और साफ करते हुए कहा कि स्‍वामी यहां हैं और मोदी गुजरात में। नरेंद्र मोदी मिथ्‍या हैं और स्‍वामी एकदम सच्‍चे।

सिद्धारमैया के सफाई देते ही सभा में मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे। लोगों की हंसी के बाद खुद सिद्धारमैया भी अपनी हंसी नहीं रोक सके और मंच पर उनकी भी हंसी निकल गई।

सिद्धारमैया से पहले कई और नेता भी इस तरह की गलती कर चुकी हैं। इनमें सबसे पहले नाम आता है बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह का। उन्‍होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान सिद्धारमैया की जगह येदुरप्‍पा का नाम लेते हुए कहा था, 'येदुरप्‍पा सरकार भ्रष्‍ट है।' इसके अलावा अमित शाह और नरेंद्र मोदी के भाषणों के अनुवाद के दौरान कई बार गलतियां हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+