पोलिंग बूथ पर पैसे बांटते पकड़े गए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता!
बेंगलुरूः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर वोटिंग चल रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में तीन बजे तक 56 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। पूरे राज्य में लोग मतदान के लिए अपने घरों से बाहर निकले और अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल किया। इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक अंग्रेजी चैनल के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगों को वोटों की पहचान की और उन्हें पैसे दिए।'

अंग्रेजी चैनल के मुताबिक, दक्षिण बैंगलोर में नलिनी रघुनाथ राव डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पैसे बांटे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर एक मतदाता को 600 रुपये देने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा पर 500 रुपये देने का आरोप लगा है।
आरोप लगा है कि कांग्रेस पार्ट के कार्यकर्ताओं ने वोटर्स की आईडी को देखा और फिर उन्हें पैसे दिए। शनिवार को कर्नाटक में सात बजे मतदान शुरू हो गया था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की वजह से कई जगहों पर मतदान देरी से शुरू हो सका।
वोटिंग के दौरान कुछ जगहों से भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ने की भी खबरें आई। बेंगलुरु के हंपी नगर में 1 पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आनंद नाम के बीजेपी के एक कार्पोरेटर पर हमला बोल दिया जिसके बाद यह झड़प हुई। वहीं विजयनगर से बीजेपी के उम्मीदवार रविंद्र ने वहां मौजूद पुलिस पर इस दौरान खामोश बने रहने का आरोप लगाया है।
बता दें, कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। इस बार चुनावों में 200 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमां रहीं हैं। शनिवार को एक बजे तक 37 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। जनता का फैसला यानि वोटों की गिनती 15 मई को की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से इस तरह पहली जंग जीते राहुल गांधी, अब असल लड़ाई के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications