Covid-19: कर्नाटक और केरल में फिर से खुले स्कूल, बैठने के लिए खास इंतजाम

Schools Reopen in Karnataka and Kerala: कोरोना महामारी को रोकने के लिए पिछले साल मार्च में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था। उस दौरान स्कूल भी बंद करने पड़े और कई परीक्षाएं भी रद्द हुईं। अब छात्रों का ये सत्र बर्बाद ना हो, इसके लिए राज्यों ने कवायद शुरू कर दी है। जिसके तहत केरल और कर्नाटक में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल शुक्रवार से खोल दिए गए। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने छात्रों और स्कूल संचालकों के लिए कई गाइडलाइन्स जारी की हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है।

Recommended Video

      Schools Reopen: New Year पर इन States में खुले School, यहां देखें पूरी List । वनइंडिया हिंदी
      karnataka

      केरल शिक्षा विभाग के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरती जा रही हैं। जिस वजह से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 1.15 बजे से 5.15 बजे तक अधिकांश स्कूलों में क्लास चलाने के आदेश दिए गए। इसके अलावा स्कूलों में छात्रों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए की गई है। साथ ही स्कूल के कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों के लिए सैनिटाइजर भी रखा गया है। वहीं शुक्रवार को अच्छी खासी संख्या में छात्र स्कूल पहुंच। लंबे वक्त बाद घरों से निकलकर दोस्तों से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

      वहीं कर्नाटक सरकार ने भी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू करवा दी हैं। जिसके तहत शुक्रवार से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए। केरल की तरह कर्नाटक सरकार ने भी स्कूल और छात्रों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है, ताकी उन्हें कोरोना महामारी से बचाया जा सके। बेंगलुरु के एक छात्र के मुताबिक कोरोना काल में उनको ऑनलाइन क्लास मजबूरी में करनी पड़ी, लेकिन ऑफलाइन क्लास ऑनलाइन से कई गुना बेहतर है। अब वो स्कूल आकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+