Karnatataka: पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO केस में बड़ा एक्शन, गैर जमानती वारंट जारी
कर्नाटक के पूर्व सीएम व वरिष्ठ बीजेपी नेता येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पोक्सो एक्ट के एक मामले में प्रथम फास्ट ट्रैक कोर्ट उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के बाद येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
कर्नाटक के पूर्व सीएम खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (POCSO) के तहत पूर्व मुख्यमंत्री पर 17 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा चल रहा है।

क्या है मामला?
मामला इस साल मार्च महीने का है। जब नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के मामले में पीड़िता की मां ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के भाई ने हाईकोर्ट में कर्नाटक पुलिस पर भी आरोप लगाए और आरोपी येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने की मांग की।
मामले में बुधवार को सीआईडी ने यौन उत्पीड़न मामले में पूछताछ के लिए पूर्व भाजपा नेता को तलब किया। कोर्ट में येदियुरप्पा के वकील ने सीआईडी के सामने पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। वहीं अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को बंगलुरु कोर्ट ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
दरअसल, 26 मई को शिकायतकर्ता महिला की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है वो कई दिन से बीमार थी, इसके बाद पीड़िता के भाई ने कर्नाटक हाई कोर्ट में एक रिट पिटीशन दर्ज की और येदियुरप्पा की गिरफ्तार की मांग की थी। वहीं इस पॉक्सो मामले को खारिज करने के लिए बीएस येदियुरप्पा ने भी अदालत में याचिका दायर की।
वहीं येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है, वे इस वक्त दिल्ली में हैं। इससे पहले गृह मंत्री ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो सीआईडी येदियुरप्पा गिरफ्तार कर सकती है। सीआईडी ने येदियुरप्पा को 12 जून को इस मामले में पेश होने को कहा था लेकिन येदियुरप्पा ने कहा था की वो दिल्ली में हैं। ऐसे में वे 17 जून को सीआईडी के सामने पेश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications