कर्नाटक: निर्माणाधीन सीमेंट फैक्‍ट्री में क्रेन गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 1 जख्‍मी

बेंगलुरू। कर्नाटक के कलबुर्गी में निर्माणाधीन सीमेंट फैक्‍ट्री में क्रेन गिरने से दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में 1 मजदूर के घायल होने की खबर है। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन कैसे और क्यों गिरा यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

कर्नाटक: निर्माणाधीन सीमेंट फैक्‍ट्री में क्रेन गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 4 जख्‍मी

मौके पर पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+