कर्नाटक के इस जिले में 43 डिग्री पहुंचा पारा, बूथ पर छाया सन्नाटा
राज्य की 224 में से 222 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में सुबह 7 बजे से वोटिंग कराई जा रही है
नई दिल्ली। कर्नाटक में हो रही वोटिंग में तापमान भी खलल डाल रहा है। बढ़ते तापमान का असर मतदाताओं पर दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह मतदान केंद्रों पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। तापमान बढ़ने की वजह से मतदान केंद्रों पर भीड़ बहुत कम हो गई है। कलबर्गी ने 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जिस वजह से वोटर मतदान केंद्र पर जाने से हिचक रहे हैं। चिलचिलाती धूप की वजह लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

राज्य की 224 में से 222 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में सुबह 7 बजे से वोटिंग कराई जा रही है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।दो सीटों जयनगर और राजराजेश्वरी नगर पर चुनाव टाल दिया गया है। दोपहर 3 बजे तक 56% वोट डाले गए। दो सीटों पर चुनाव टाल दिए गए हैं। वोटिंग शुरू होते ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने शिमोगा के शिकारीपुरा में तो केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने पुत्तूर में वोट डाला। येदियुरप्पा ने भाजपा को 140 से 145 सीटें मिलने का दावा किया। सुबह-सुबह वोट डालने वालों में चुनाव आयोग के ब्रांड एम्बेसडर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले भी शामिल थे। सिद्धगंगा मठ के प्रमुख 111 साल के श्री शिवकुमार स्वामी ने तुमकुर में अपने अनुयायियों के साथ वोट डाला। राज्य में चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे

कर्नाटक में मतदान जारी है। बेंगलुरु के हंपी नगर में 1 पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आनंद नाम के बीजेपी के एक कार्पोरेटर पर हमला बोल दिया जिसके बाद यह झड़प हुई। वहीं विजयनगर से बीजेपी के उम्मीदवार रविंद्र ने वहां मौजूद पुलिस पर इस दौरान खामोश बने रहने का आरोप लगाया है। बेंगलुरु के डीसीपी रवि चन्नानावर ने कहा कि यह घटना संवेदनशील पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे के अंदर हुई है। पुलिस इसकी जांच कर इस मामले में कार्रवाई करेगी। उधर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने चामुंडेश्वरी में मतदान करने के बाद जेडीएस पर वोटरों में पैसे बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता दल सेकुलर को खुले रूप से अपना समर्थन दे रही है। दोनों दलों ने मिलकर यहां (चामुंडेश्वरी) मेरे खिलाफ एक डमी उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications