कर्नाटक: रात को 2 महिलाओं के साथ एक शख्स को जाता देख समझ लिया मुस्लिम युवक, फिर उसके बाद जो हुआ...
कर्नाटक के मंगलुरु में मनीष और मंजूनाथ के रूप में पहचाने जाने वाले दोनों युवकों का मोरिल पुलिसिंग करना उनपर ही भारी पड़ गया है। रात को 2 महिलाओं के साथ एक शख्स को जाता देख, उन्होंने उसको मुस्लिम युवक समझ लिया और उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला है।
असल में मनीष और मंजूनाथ रात में दो महिलाओं के साथ घूम रहे एक व्यक्ति से पूछताछ करने का फैसला किया। मनीष और मंजूनाथ को लगा कि दो हिंदू महिलाओं के साथ जा रहा शख्स मुस्लिम युवक है। उन्हें शक था कि कुछ हिंदू लड़कियां देर रात एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ जा रही हैं, कहीं कुछ गलत ना हो जाए।

उसके बाद मनीष और मंजूनाथ ने दो महिलाओं और शख्स को रोका और उनसे पूछताछ की। मनीष और मंजूनाथ ने सार्वजनिक तौर पर तीनों पर सवाल उठाए। जिसके बाद पता चला कि ये तीनों एक ही परिवार के मेंबर हैं।
जिस शख्स को ये दोनों मुस्लिम युवक समझ रहे हैं, वो युवक पनी पत्नी और साली के साथ डिनर के बाद घर वापस जा रहा था। लेकिन फिर भी मनीष और मंजूनाथ ने इस बात को गलत तरीके से लिया। वो एक के बाद एक उन तीनों से सवाल पूछ रहे थे, और वे यह जानना चाहते थे कि परिवार कहां से हैं और कहां रहते हैं।
मनीष और मंजूनाथ पर वो शख्स गुस्सा हो गया और कहा कि हम पुलिस क्वार्टर की ओर ही जा रहे हैं। असल में दोनों युवक सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी की मॉरल पुलिसिंग कर रहे थे लेकिन उन्हें कोई अंदाजा नहीं था इस बात का। असल में उस शख्स का नाम कांस्टेबल हनुमंतप्पा था। जिन्हें वर्तमान में एनआईए का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जो अपनी पत्नी और साली के साथ जा रहे थे।
हालांकि मनीष और मंजूनाथ को जब अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्हें पता चला कि असल में वो शख्स हनुमंतप्पा पुलिस वाला है तब तक देर हो चुकी थी। जिसके बाद मनीष और मंजूनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ बंटवाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications