Watch Video: करिश्मा कपूर के बेटे कियान हो गए हैं इतने बड़े, नानी के बर्थडे पर लेकर पहुंचे खास गिफ्ट

मुंबई, 21 अप्रैल। बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं, ऐसे में अब फिल्म सेट पर कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के प्रसार पर काबू पाने के लिए सख्त कदम लागू किये हैं लेकिन पूर्ण लॉकडाउन ना होने की वजह से प्रदेश में आवाजाही जारी है। मंगलवार यानी 20 अप्रैल को बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर का जन्मदिन था। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ बहन करीना कपूर के घर पहुंची थीं।

बेटे कियान को नानी से मिलवाने पहुंची करिश्मा कपूर

बेटे कियान को नानी से मिलवाने पहुंची करिश्मा कपूर

बता दें कि मंगलवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मां बबीता कपूर 74 साल की हो गईं। कोरोना वायरस काल में बबीता कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन करीना के घर में ही परिवार वालों की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर उनकी बेटी करिश्मा कपूर भी अपने बेटे कियान को लेकर मम्मी के घर पहुंची। सोशल मीडिया पर करिश्मा और कियान की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें आप मां-बेटे को साथ देख सकते हैं।

करिश्मा ने रखा कोरोना गाइडलाइन का ध्यान

करिश्मा ने रखा कोरोना गाइडलाइन का ध्यान

बता दें कि अपनी नानी के लिए कियान एक खास जन्मदिन उपहार भी लेकर पहुंचे थे जिसे देख बबीता कपूर काफी खुश हो गईं। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए करिश्मा कपूर और कियान ने फेस शील्ड और मास्क पहना हुआ है। करिश्मा ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं कियान ने ग्रीन टी-शर्ट और जींस पहना हुआ है। कियान के हाथ में एक कार्ड भी देखा गया।

कियान ने नानी को दिया खास गिफ्ट

कियान ने नानी को दिया खास गिफ्ट

कियान के हाथ में दिखाए दे रहे कार्ड को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उस पर परिवार की कुछ खास तस्वीरें चिकाई गई हैं। बताया जा रहा है कि यह स्पेशल कार्ड कियान ने अपनी नानी बबीता के लिए अपने हाथों से बनाया है। कार्ड पर अंग्रेजी में हैप्पी बर्थडे भी लिखा हुआ है। करिश्मा और कियान के अलावा करीना के घर हुई इस पार्टी में सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू को भी देखा गया।

करिश्मा कपूर ने शेयर किया ये फोटो

करिश्मा कपूर ने शेयर किया ये फोटो

मां बबीता कपूर के जन्मदिन के मौके पर बेटी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। करिश्मा ने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मां।' करिश्मा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में वह अपनी मां बबीता कपूर और बहन करीना कपूर खान के साथ नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में बबीता कपूर को जन्मदिन की बधाई दी।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस एक्‍ट्रेस ने चार मिनट का किसिंग सीन देकर मचाई थी सनसनी, सही खूब प्रताड़ना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+