LoC कारगिल के 'रीयल' सुनील शेट्टी संजय सिंह से एक मुलाकात
कारगिल विजय दिवस के मौके पर वनइंडिया का विशेष कवरेज

बहुत ही मिलनसार थे विक्रम बत्रा
संजय सिंह हर साल कारगिल आते हैं। संजय सिंह और विक्रम बत्रा एक ही साथ थे। बाद में युद्ध के दौरान दोनों अलग-अलग कंपनियों में शामिल हो गए। उन्होंने हमें बताया, 'हम काफी करीब थे लेकिन बाद में वह दूसरी कंपनी में चले गए थे लेकिन फिर भी हम मिलते रहते थे और काफी बातें होती
थीं। वह एक यंग ऑफिसर थे और काफी टैलेंटेड भी थे। सभी से काफी अच्छे से बात करते थे और काफी मिलनसार थे। आज भी उनकी बहुत याद आती है। मुझे तो एक पल को यकीन ही नहीं हुआ था कि वह शहीद हो चुके हैं। '
खुशी और गम एक साथ
संजय सिंह की मानें तो कारगिल युद्ध को याद कर और द्रास में आकर खुशी और गम एक साथ महसूस करता हूं। संजय ने कहा, 'हमने दुश्मनों को अपनी जमीन से बाहर कर दिया और गम इस बात का होता है कि हमनें उस दौरान अपने टैलेंटेड अफसरों और जवानों को खो दिया। जब कभी भी वह दो माह का समय याद आता है तो आंखें नम हो जाती है। उस अहसास को शब्दों में बयां कर पाना बहुत ही मुश्किल है।' संजय के मुताबिक 15 वर्ष का समय न तो बहुत छोटा होता है और न ही बहुत बड़ा होता है लेकिन उस समय जो कुछ भी हुआ वह आज भी दर्द देने के लिए काफी है।
उन्होंने हमें बताया कि कारगिल युद्ध के समय उन्होंने अपनी आंखों के सामने सैनिकों को शहीद होते देखा था। कारगिल युद्ध उनके लिए तो जैसे दूसरे जन्म के बराबर है क्योंकि वह इस युद्ध के समय मौत को करीब से देख चुके हैं।
सुनील शेट्टी भी हुए मुरीद
जेपी दत्ता की फिल्म एलओसी में सुनील शेट्टी ने संजय सिंह का रोल अदा किया था। संजय सिंह से हमनें पूछा कि जब उन्होंने अपने ही एक रोल को पर्दे पर देखा ता उन्हें कैसा लगा। इस पर उन्होंने हमें बताया, 'जिस समय फिल्म बन रही थी सुनील शेट्टी मुझसे मिले थे। मैंने कुछ दिन उनके साथ मुंबई में बिताए और उन्होंने मुझसे कहा कि जो काम हमारी सेना कर रही है, इस फिल्म के जरिए बस सैनिकों को एक छोटा सा ट्रिब्यूट देने की कोशिश है। सेना और सैनिकों के योगदान के आगे हमारा काम कुछ भी नहीं है।'
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications