कारगिल दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वाजपेयी के नेतृत्व को सराहा
कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा,कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र ऑपरेशन विजय के दौरान देश की सेवा करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र ऑपरेशन विजय के दौरान देश की सेवा करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। हमारे बहादुर सैनिकों ने यह सुनिश्चित किया कि भारत सुरक्षित रहे और शांति के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों को मुहंतोड़ जवाब दिया। आज कारगिल विजय दिवस को 19 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को देश के कोने-कोने से श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कारगिल विजय दिवस के 19 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने शहीदों को नमन किया है। अपने ट्विटर अकाउंट से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'कारगिल विजय दिवस के मौके पर एक आभारी राष्ट्र उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है जिन्होंने ऑपरेशन विजय के दौरान देश की रक्षा की। हमारे बहादुर सैनिकों ने सुनिश्चित किया कि देश सुरक्षित रहे। उन्होंने शांति के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया।'
ये भी पढ़ें: कारगिल दिवस: कारगिल बैटल स्कूल जैसी ट्रेनिंग तो अमेरिकी जवानों को भी नहीं मिलती
पीएम ने आगे कारगिल युद्ध के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की भी तारीफ की। 'ऑपरेशन विजय के दौरान अटल जी द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट राजनीतिक नेतृत्व को भारत हमेशा गर्व के साथ याद रखेगा। उन्होंने आगे से नेतृत्व किया, हमारी सशस्त्र बलों का समर्थन किया और स्पष्ट रूप से विश्व स्तर पर भारत के रूख को स्पष्ट किया।'
कारगिल विजय दिवस के मौके पर हर कोने से शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली स्थित अमर जवान ज्योति पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें: कारगिल दिवस: कारगिल के दो शहीदों के घर भेजे गए आखिर खत, क्या थी उनकी ख्वाहिश
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications