Kargil Vijay Diwas: पीएम मोदी ने वीर सपूतों को किया नमन, शेयर की जवानों संग 1999 की तस्वीरें

नई दिल्ली। कारगिल युद्ध के आज 20 साल पूरे हो गए। आज ही के दिन 26 जुलाई, 1999 को कारगिल की पहाड़ियों से भारतीय फौजों ने पाकिस्तान को खदेड़ा था और विजय का ऐलान किया था। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया। विजय दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के द्रास में बने कारगिल वार मेमोरियल को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

kargil vijay diwas: pm modi and president ramnath kovind pay tribute to soldiers

पीएम मोदी ने विजय दिवस के मौके पर ट्वीट किया, 'कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं। यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जय हिंद!'

पीएम मोदी ने लिखा कि कारगिल युद्ध के दौरान उन्हें वहां जाने और उनके साथ दृढ़ता के साथ खड़े होने का अवसर मिला। पीएम मोदी ने उस वक्त की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। पीएम मोदी ने बताया कि वे तब जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में पार्टी के लिए काम कर रहे थे।

कारगिल विजय के खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शहीद जवानों को याद किया। उन्होंने लिखा, 'कारगिल विजय दिवस', हमारे कृतज्ञ राष्ट्र के लिए 1999 में कारगिल की चोटियों पर अपने सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करने का दिन है। हम इस अवसर पर, भारत की रक्षा करने वाले योद्धाओं के धैर्य व शौर्य को नमन करते हैं। हम सभी शहीदों के प्रति आजीवन ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!'

जबकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीदों को याद करते हुए ट्वीट किया, 'कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर मैं भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान को नमन करता हूं। सारा देश उन सभी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बहादुरी से लड़ते हुए भारत के सम्मान की रक्षा की। उनका अदम्य साहस एवं बलिदान प्रेरणास्पद है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+