करीना कपूर ने उठाया आमिर खान की इस हालत का फायदा, चुपचाप सेल्फी लेकर इंस्टाग्राम पर किया शेयर

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान आज (14 मार्च) अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड और अपने फैंस के बीच आमिर खान 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से जाने जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत सोचकर करते हैं और उसमें पूरी मेहनत से काम भी करते हैं। ऐसे में कई बार वह इतने थक जाते हैं कि सफर के दौरान ही सो लेते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में उनके इसी आदत का फायदा उठाते हुए आमिर के साथ एक सेल्फी ले ली।

आमिर के बर्थडे पर करीना ने शेयर की फोटो

आमिर के बर्थडे पर करीना ने शेयर की फोटो

सोशल मीडिया हो या कहीं और आमिर खान को अपने फैंस व चाहने वालों से भर-भरकर बधाई संदेश मिल रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर ने आमिर खान को कुछ इस अंदाज में विश किया कि उसके कल्पना खुद उन्होंने भी नहीं की होगी। आमिर के जन्मदिन के अवसर पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर उसी फोटो को पोस्ट कर दिया जिसे उन्होंने सफर के दौरान लिया था। इस तस्वीर में आमिर खान अपनी बांई ओर तकिया दबाए सोते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना ने कैप्शन में लिखी ये बात

करीना ने कैप्शन में लिखी ये बात

करीना ने अपनी और आमिर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा सबसे पसंदीदा को-एक्टर आमिर खान का तकिया।' सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही करीना और आमिर खान की इस तस्वीर पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि बड़े पर्दे पर आमिर खान और करीना कपूर खान कई बार साथ नजर आ चुके हैं। आखिरी बार दोनों एक साथ फिल्म '3 इडियट्स' में नजर आए थे जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।

एक बार फिर साथ नजर आएंगे करीना और आमिर

आमिर और करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों एक बार फिर बड़ी स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इनकी आने वाली फिल्म का नाम 'लाल सिंह चड्ढा' है जो दिलचस्प कहानी पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार में आमिर खान और करीना कपूर हैं। बताया जाता है कि यह फिल्म नायक के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जो बेखबर है और संयोग से भारत में 30 वर्षों के दौरान वह महत्वपूर्ण राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रभावित करता है।

क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है फिल्म

क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है फिल्म

फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान एक पंजाबी युवक का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है और अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान ने किया है। फिल्म इस साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: फिल्म मेकर का मोदी पर निशाना- ईगो छोड़िए, मनमोहन सिंह से मिलिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+