करीना कपूर को पसंद है इस राज्य का खाना, अपने फेवरेट फूड की फोटो की शेयर

मुंबई, मई 24: बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने फैंस के लिए चौंकाने वाले पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने अपने 'पसंदीदा भोजन' की एक झलक इंस्टाग्राम स्टोरीज में साझा की हैं। करीना ने केरल के फूड को अपना फेवरेट खाना बताया था। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

केरल स्टाइट का फूड करीना को है पसंद

केरल स्टाइट का फूड करीना को है पसंद

करीना कपूर खान ने अपनी इस्ट्रग्राम स्टोरी में मरीना बालकृष्णन द्वारा तैयार किए गए भोजन की एक तस्वीर पोस्ट की है। जो केरल के व्यंजनों में विशेषज्ञता रखने वाली एक घरेलू शेफ हैं। करीना द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में एक केले के पत्ते पर, लाल चावल और सांबर रखे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उस पत्ते पर 'अवियाल' नामक का एक अन्य व्यंजन भी देखा जा सकता है। करीना ने तस्वीर पर लिखा मेरा फेवरेट खाना। इसके साथ उन्होंने इसमें शेफ की इमोजी भी एड की है।

हाल ही में इस शो में खाना बनाते दिखी थी करीना

हाल ही में इस शो में खाना बनाते दिखी थी करीना

हाल ही में करीना ने सेलेब्रिटी कुकिंग शो स्टार वर्सेस फ़ूड में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने एक पिज्जा बनाया था। जहां पिछले साल लॉकडाउन के दौरान कई हस्तियों अपनी कुकिंग स्किल दिखाती नजर आई थीं। लेकिन करीना इस लिस्ट में नहीं दिखी थी। हालांकि उन्होंने बताया कि, उनके पति सैफ अली खान ने खाना पकाने का काम किया। मुझे लगता है कि लॉकडाउन के दौरान, हर कोई केले की रोटी बना रहा था, मैंने केले की रोटी नहीं बनाई, लेकिन सैफ वास्तव में बहुत सारे भोजन के साथ प्रयोग कर रहे थे।

तैमूर को रसोई में भी रहना पसंद

तैमूर को रसोई में भी रहना पसंद

उन्होंने कहा कि तैमूर को रसोई में भी रहना पसंद है, जबकि मैं आमतौर पर संगीत की इंचार्ज होती हैं।इससे पहले रविवार को बेबो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत इमेज शेयर की। उन्होंने अपने फैंस से इस टेस्टिंग टाइम के बीच 'आशा नहीं खोने' का भी आग्रह किया है। इमेज में करीना, फूलों का कफ्तान पहने, बिल्कुल फ्रेश और सुंदर दिख रही हैं। करीना कपूर खान ने इमेज के साथ लिखा है- 'घर में रहें, सुरक्षित रहें... उम्मीद न खोएं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+