निशा के आरोपों पर बोले करण- 'मेरा किसी से अफेयर नहीं, मुझे अपने बेटे की चिंता'
मुंबई, 3 जून। टीवी एक्टर करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। निशा ने दावा किया है कि करण का किसी और से अफेयर चल रहा है। वो लगातार 14 सालों से अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन असफल हो गईं लेकिन बीते सोमवार को जब करण ने उनका सिर दीवार पर पटक दिया तो उनका धैर्य जवाब दे गया, जिसके बाद उन्होंने करण के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया और इसी वजह उन्होंने करण पर केस किया है।

करण ने बताई-निशा के बारे में नई कहानी
हालांकि बेल से छूटने के बाद करण ने निशा के बारे में नई कहानी बताई है। करण ने कहा कि 'निशा झूठ बोल रही है, जिससे मेरी इमेज खराब हो जाए। मैं तो आज भी निशा से उतना ही प्यार करता हूं, जितना पहले करता था लेकिन वो बदल गई है, वो तलाक के बदले मुझसे काफी ज्यादा रकम मांग रही है, जो कि मेरी सीमा से बाहर है और इसी वजह से हमारे बीच में बहस हुई थी।'

मुझे मेरे बेटे की चिंता हो रही है: करण मेहरा
करण ने आगे कहा कि 'मैंने जब उसे पैसे देने से मना कर दिया तो उसने मारपीट वाला ड्रामा रच दिया। मैंने उसे हाथ तक नहीं लगाया है, वो एक बाइपोलर इंसान है लेकिन मंडे को हुए कांड के बाद अब मुझे मेरे बेटे की चिंता हो रही है।'
Recommended Video

निशा ने खुद रचा मारपीट का ड्रामा: करण मेहरा
ANI को दिए गए इंटरव्यू में करण मेहरा ने कहा कि 'वो और निशा आपस में खुश नहीं थे, इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। हम सोच रहे थे कि यही हमारे बच्चे 'कविश' के लिए भी सही होगा, वो बहुत छोटा है। हम नहीं चाहते थे कि उस पर किसी भी तरह का कोई गलत प्रभाव पड़े लेकिन जब निशा ने एलिमनी में काफी हैवी अमाउंट मांगा, जो मेरे बस के बाहर था, तब हमारे बीच में बहस हुई और उसके बाद उसने मंडे को मारपीट वाला स्वांग रच दिया।

मुझे मेरे बेटे कविश की चिंता: करण मेहरा
करण मेहरा ने कहा कि 'मेरा बेटा निशा के पास रहता है, मैं उसे लेकर कभी चिंता में नहीं रहा लेकिन अब निशा के बर्ताव को देखकर मुझे लग रहा है कि मेरा बेटा उसके पास सुरक्षित नहीं है, वो कभी भी कुछ भी कर सकती है।'
मेरा किसी से कोई अफेयर नहीं: करण मेहरा
करण से जब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिरे से मना कर दिया और दोहराया कि निशा इस वक्त 'बेचारी महिला' वाला कार्ड खेल रही है। गौरतलब है कि निशा और करण की शादी 2012 में हुई थी,साल 2017 में निशा बेटे 'कविश' को जन्म दिया था। नेहा-करण की वो एकमात्र संतान है।












Click it and Unblock the Notifications