शो का टाइटल चुराने के मधुर भंडारकर के आरोप पर करण जौहर ने कहा मैं इसके लिए मांफी मांगता हूं लेकिन...
शो का टाइटल चुराने के मधुर भंडारकर के आरोप पर करण जौहर ने कहा मैं मांफी मांगता हूं लेकिन
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दो जाने-माने फिल्म निर्माताओं के बीच एक तनातनी शुरू हो गई है ये मामला टाइटल हथियाने को लेकर है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने कुछ समय पूर्व मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के अलावा अपूर्व मेहता पर आने वाले शो के टाइटल हड़पने का आरोप लगाया था और इसे बदलने की रिकवेस्ट की थी। इतने दिनों बाद अब करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर उन्होंने इस आरोप के बाद माफी मांगते हुए अपनी ओर से सफाई पेश की है।

इस शो के टाइटल चुराने का करण जौहर पर लगा है आरोप
ये विवाद धर्मा प्रोडक्शंस के आगामी रियलिटी वेब शो, द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स (The Fabulous Lives of Bollywood Wives) के टाइटल के उपयोग करने को लेकर है। यह शो शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर ‘Bollywood wives'- नीलम कोठारी, सीमा खान, महीप कपूर और भावना पांडे पर केंद्रित होगा।

करण जौहर ने मधुर भंडारकर के लिए लिखा ये पोस्ट
करण जौहर ने ट्विटर पर मधुर भंडारकर के आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट लिखा। करण जौहर ने लिखा ये मेरे प्यारे दोस्त मधुर भंडारकर के लिए... फोटो फार्मेट में लिखे इस मैसेज में करण ने लिखा 'हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, हम इस मजबूती से बंधी इंडस्ट्री का हिस्सा सालों से हैं। सालों में मैं आपके काम का एक बड़ा प्रशंसक भी रहा हूं और मैंने हमेशा आपके लिए अच्छा ही चाहा है। हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इसके लिए माफी मांगता हूं लेकिन...
आगामी शो के लिए इस तरह के शीर्षक के इस्तेमाल के लिए माफी मांगते हुए, करण ने आगे कहा, "मुझे पता है कि आप हमसे परेशान हैं। मैं विनम्रतापूर्वक पिछले कुछ हफ्तों के दौरान आपके द्वारा की गई किसी भी शिकायत के लिए माफी माँगता हूँ। हालाँकि, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि हमने इस नए और अलग शीर्षक को चुना है-हमारी रियलिटी-आधारित फ्रैंचाइज़ी सीरीज के गैर-फिक्शन फारमैंट को ध्यान में रखते हुए हमने ये नया और अलग टाइटल- 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स' अपने नॉन फिक्सन फ्रेंचाइज के फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए चुना था क्योंकि हमारा टाइटल हटके था, इसलिए हमने नहीं सोचा था कि इससे आप नाराज हो जाएंगे। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।
करण जौहर ने कहा आपके प्रोजेक्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा
करण जौहर ने मधुर भंडारकर को आश्वस्त किया कि उनका शो के पहले के प्रोजेक्ट को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और कहा, "मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि हम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग" फैब्युलस लाइव्स के टाइलट से सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। जो कि फ्रेंचाइज का टाइटल है और इसे आगे जाना है। करण जौहर ने आगे लिखा 'हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि मेरे इस शो का फॉर्मेट, नेचर, ऑडिएंस और सीरीज का टाइटल अलग है और इससे आपके प्रोजेक्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। उन्होंने पत्र को यह कहते हुए समाप्त कर दिया, "मुझे आशा है कि हम इससे दूर और आगे बढ़ सकते हैं और अपने दर्शकों के लिए असाधारण अच्छी सामग्री बना सकते हैं। मैं आपके सभी प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं और आपके काम को देखने के लिए तत्पर हूं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications