ये है दुनिया की 'सबसे खतरनाक सड़क', अब तक 1000 से अधिक लोगों की ले चुकी है जान, फिर भी पर्यटकों को लुभा रही
क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क कौन सी है? खतरनाक सड़क के खिताब के कई दावेदार हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मानें तो चीन को पाकिस्तान से जोड़ने वाला काराकोरम राजमार्ग लिस्ट में सबसे ऊपर है।
नई दिल्ली, 28 जुलाई : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क कौन सी है? खतरनाक सड़क के खिताब के कई दावेदार हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मानें तो चीन को पाकिस्तान से जोड़ने वाला काराकोरम राजमार्ग लिस्ट में सबसे ऊपर है। जी हां, आज बात कर रहे हैं काराकोरम राजमार्ग की, जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क कहा जाता है। जिसने अब तक एक हजार से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। बावजूद इसके पर्यटकों को खूब लुभा रही है।

सड़क निर्माण के दौरान सैकड़ों मजदूरों की मौत
खतरनाक सड़कों पर यात्रा का अलग ही अनुभव होता है। जो केवल विशेषज्ञ ड्राइवरों द्वारा ही पूरी की जानी चाहिए। हालांकि यहां स्पेशलिस्ट ड्राइवरों को भी यात्रा करने के लिए सोचना पड़ता है। दावा किया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान 200 चीनी मजदूर और 810 पाकिस्तानी मजदूर की मौत हो गई थी।

1300 किलोमीटर लंबी है हाईवे
बता दें कि काराकोरम राजमार्ग जिसे NH-35 या KKH के रूप में भी जाना जाता है। इसकी कुल लंबाई 1300 किमी (810 मील) है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हसन अब्दल से गिलगित-बाल्टिस्तान में खुंजेरब दर्रे तक फैला हुआ है। चीन में मिलकर यह राष्ट्रीय राजमार्ग 314 बन जाता है।

पर्यटकों का लुभा रही सड़क
यह राजमार्ग एक बहुत लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है, यह दुनिया की सबसे ऊंची पक्की सड़कों में से एक है जो काराकोरम पर्वत श्रृंखला से 15466 फीट की ऊंचाई पर गुजरती है। यह पंजाब के पाकिस्तानी प्रांतों और खैबर पख्तूनख्वा व गिलगित-बाल्टिस्तान को चीन के झिंजियांग उइघुर स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ता है।

अबतक एक हजार से अधिक लोगों की मौत
हाईवे की ऊंचाई अधिक होने से हार्ड मौसम के चलते अक्सर वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। रिपोर्टों के अनुसार 1978 में इसे जनता के लिए खोले जाने के बाद से अब तक राजमार्ग पर 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

बनाने में लगे थे 20 साल
फिसलन भरी सड़कों और बर्फबारी के खतरे के अलावा लगातार भूस्खलन और चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ रहता है। इसे पाकिस्तान और चीन की सरकारों ने एक बड़े प्रयास में बनाया था जिसमें लगभग 20 साल लगे थे।
यह भी पढ़ें- साइकिल से गिरने पर ना रोया ना दुखी हुआ, मासूम करने लगा जबरदस्त डांस, VIDEO देख लोग बोले- Rockstar












Click it and Unblock the Notifications